विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2013

राजग में लौटने से इनकार नहीं किया नायडू ने

राजग में लौटने से इनकार नहीं किया नायडू ने
फाइल फोटो।
नई दिल्ली: तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के भाजपा के करीब आने की अटकलों के बीच राजग में वापसी से इनकार नहीं किया।

नायडू ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश संकट में है और जब भी ऐसी स्थिति आई है उनकी पार्टी ने ‘सकारात्मक भूमिका’ निभाई है।

तेदेपा नेता ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उनका राष्ट्रीय राजधानी का दो दिवसीय दौरा रविवार को समाप्त हो गया। उन्होंने हालांकि कहा कि यह समय राजनीति पर चर्चा करने का नहीं है क्योंकि आंध्रप्रदेश विपत्ति में है और संप्रग सरकार राज्य के विभाजन के मुद्दे को कांग्रेस के ‘अंदरूनी मामले’ की तरह देख रही है।

पूर्व राजग समन्वयक ने कहा ‘राष्ट्र संकट में है। हमारा राज्य विपत्ति में है। आर्थिक सुधारक होने के नाते मैंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आर्थिक सुधार शुरू किए थे। तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे... आज निराशा की स्थिति है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। कोई सड़कें नहीं, रोजगार नहीं... जब भी संकट आया है, तेदेपा ने हमेशा ही सकारात्मक भूमिका निभाई है।’

नायडू ने कहा ‘अब फिर हमें सकारात्मक भूमिका निभानी है।’ उन्होंने कहा कि केंद्र में तीन सरकारें... राष्ट्रीय मोर्चा, संयुक्त मोर्चा और राजग.. बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी पार्टी की अहम भूमिका रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
राजग में लौटने से इनकार नहीं किया नायडू ने
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com