विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2020

बेंगलुरु में कल से नहीं होगा लॉकडाउन, सिर्फ कन्टेन्मेंट जोन्स में लागू रहेगी सख्ती: येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने कहा कि बेंगलुरु में बुधवार से लॉकडाउन नहीं रहेगा और सिर्फ कन्टेन्मेंट जोन्स में ही सख्ती रहेगी. 

बेंगलुरु में कल से नहीं होगा लॉकडाउन, सिर्फ कन्टेन्मेंट जोन्स में लागू रहेगी सख्ती: येदियुरप्पा
बेंगलुरु में अब बुधवार से लॉकडाउन नहीं रहेगा.
नई दिल्ली:

Bengaluru Lockdown News: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस से 11 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने कहा कि बेंगलुरु में बुधवार से लॉकडाउन नहीं रहेगा और सिर्फ कन्टेन्मेंट जोन्स में ही सख्ती रहेगी. मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, बुधवार से कोई लॉकडाउन नहीं होगा, लोगों को काम पर लौटने की जरूरत है, अर्थव्यवस्था भी बहुत महत्वपूर्ण है. हमें स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखते हुए कोरोनावायरस से लड़ना होगा. लॉकडाउन समाधान नहीं है, अब प्रतिबंध केवल कन्टेन्मेंट जोन्स में रखा जाएगा. 
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आए लोगों ने कर्नाटक में COVID-19 मामलों को बढ़ाया है. विशेषज्ञों ने 5T की रणनीति का सुझाव दिया है, जिसमें ट्रेस, ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट एंड टेक्नोलॉजी शामिल है. 

COVID-19: इस फिल्टर वाले एन-95 के इस्तेमाल के लेकर सरकार ने दी चेतावनी

बता दें कि देश में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 37,148 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11,55,191 पर पहुंच चुकी हैं. इस दौरान 587 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 28084 हो गई है. इसके अलावा 724578 लोग इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट में इजाफा देखने को मिला है जोकि चिंता का विषय है, यह 11.14 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं रिकवरी रेट 62.72 फीसदी पर पहुंच गया है. 

VIDEO: 172 दिनों में देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 लाख के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Coronavirus, BS Yediyurappa, Karnataka Coronavirus News, Bengaluru Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com