विज्ञापन

जयपुर, रायपुर और मुंबई के स्टेडियम में नहीं होंगे क्रिकेट मैच, एनजीटी ने लगाई रोक

अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी, जिसमें स्टेडियम प्रबंधन को जवाब देना है. सुनवाई की तारीख या ट्रिब्यूनल की अनुमति के बिना तीनों स्टेडियमों में खेल आयोजन नहीं होंगे.

जयपुर, रायपुर और मुंबई के स्टेडियम में नहीं होंगे क्रिकेट मैच, एनजीटी ने लगाई रोक
जयपुर के SMS समेत 3 स्टेडियम में खेल आयोजन पर अंतरिम रोक.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम और मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल गतिविधि नहीं होगी. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने तीनों क्रिकेट स्टेडियम में अंतरिम रोक लगा दी है. ट्रिब्यूनल ने पर्यावरणीय नियमों के पालन में लापरवाही का गंभीर मामला मानते हुए रोक जारी की है. इससे पहले भी एनजीटी की ओर से नोटिस जारी किए गए थे. संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद ट्रिब्यूनल ने सख्त कदम उठाया है. मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी. सुनवाई की तारीख तक या ट्रिब्यूनल से विशेष अनुमति मिलने तक इन स्टेडियमों में किसी भी प्रकार के क्रिकेट मैच या अन्य खेल आयोजन नहीं किए जा सकेंगे.  

पिच तैयार करने में पानी का बेवजह इस्तेमाल 

इसके पीछे स्टेडियमों में भूजल के अंधाधुंध दोहन को वजह बताया गया है. याचिका में कहा गया, "स्टेडियम की हरियाली और पिच को बनाए रखने के लिए पीने योग्य भूजल का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. जबकि इसके विकल्प के रूप में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का वाटर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग किया जा सकता था."

एनजीटी ने स्पष्ट किया है कि बड़े आयोजनों के लिए संबंधित पक्ष अपील कर सकते हैं. भूजल के उपयोग को सीमित करने, मैदानों के रखरखाव के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए थे.

प्रबंधन से पूछा सवाल- गाइडलाइन का कितना पालन हुआ

ट्रिब्यूनल ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आदेशों का पालन सभी संस्थाओं की जिम्मेदारी है. निर्देशों की अनदेखी या अनुपालन रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में ट्रिब्यूनल अंतरिम आदेश जारी कर सकता है. अगली सुनवाई में संबंधित स्टेडियम प्रबंधन को यह बताना होगा कि पर्यावरण संबंधी गाइडलाइन का पालन किस हद तक किया गया है. इसके बाद ही खेल गतिविधियों पर लगी रोक को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः चंबल नदी में दिखेगा 'आईलैंड' जैसा नजारा, ₹80 करोड़ के बजट का पूरा रोडमैप तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NGT, Nation Green Tribunal, SMS Stadium Jaipur, Raipur Stadium, DY Patil Stadium Navi Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com