Jumbo Rescue: ओडिशा से बुधवार देर रात एक नन्हे हाथी के रेस्क्यू का वीडियो आया है, जो किसी की भावनाओं को बेकाबू कर देगा. जंगल में हाथियों के झुंड से बिछड़कर खुले कुएं में गिरा नन्हा हाथी काफी देर रात कुएं में फंसा रहा,अथक कोशिशों के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पाया. कुएं से बाहर निकलने की कोशिश थके-हारे नन्हें हाथी पर स्थानीय लोगों की नजर गई, तो उन्होंने जंगल के अधिकारियों को उसके रेस्क्यू के लिए सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नन्हें हाथी के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू किया और उसे बचा लिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
कुएं में गिरा नन्हा हाथी बाहर आने के लिए काफी देकर तक छटपटाता रहा
मामला ओडिशा के नयागढ़ ज़िले के रानपुर रेंज का है, जहां हाथियों के झुंड से बिछड़कर जंगल से बाहर आया नन्हा हाथी एक खुले कुएं में गिर गया था. नन्हा हाथी खुले कुएं से बाहर निकलने के लिए हाथ-पांव चलाता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. जंगल से गुजर रहे स्थानीयों ने कुएं में संघर्ष कर रहे नन्हें हाथी की सूचना अधिकारियों तक पहुंचाई. तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और यह ऑपरेशन कुल तीन घंटे तक चला.
3 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नन्हे जंबो को सुरक्षित बचा लिया गया
गौरतलब है खुले कुएं में गिरा नन्हे हाथी की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है. नन्हा हाथी 16 हाथियों के झुंड से अलग होकर काजू के जंगल में पाटलीश्वर गांव के पास एक खाली कुएं में गिर गया था. जंगल के अधिकारियों ने लोकल मदद से हाथी के बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 3 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नन्हें जंबों को सुरक्षित बचा लिया.

खुले कुएं में फंसा असहाय नन्हा जम्बो
रेस्क्यू किए गए नन्हें जंबो को हाथियों ने झुंड में आसानी से वापस नहीं लिया
रिपोर्ट के मुताबिक खुले कुएं में गिरे नन्हें हाथी को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने सुरक्षित बचा तो लिया, लेकिन उसे उसके परिवार को सौंपने में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के पसीने छूट गए, क्योंकि हाथियों का झुंड नन्हें हाथी को आसानी से वापस नहीं ले रहा था. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट नन्हें हाथी को हाथियों के झुंड से मिलाने की कोशिश कर रहा है. हाथियों का झुंड इंसानों के संपर्क में आने की वजह से नन्हें हाथी को झुंड से नहीं मिला रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं