विज्ञापन

1 लाख रुपये का चश्मा लेने से मां ने किया मना,बेटे की कमाई सुन रह गई हैरान! फिर जो हुआ... दिल छू लेगी कहानी

दिल्ली के एक बेटे ने अपनी मां को 1 लाख रुपये का चश्मा गिफ्ट किया, लेकिन मां ने पहले मना कर दिया. उनकी प्यारी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

1 लाख रुपये का चश्मा लेने से मां ने किया मना,बेटे की कमाई सुन रह गई हैरान! फिर जो हुआ... दिल छू लेगी कहानी
इतने महंगे गिफ्ट मत दो, मां ने किया मना, फिर बेटे की सैलरी सुनकर रह गई हैरान!

मिडिल क्लास फैमिली में अक्सर लोग ब्रांडेड कपड़े और चीजें लेने से बचते हैं, क्योंकि उनके लिए ये एक तरह से फालतू खर्च होता है. उनको लगता है कि इतने पैसे खर्च करने का क्या मतलब जब वही काम कम पैसों में भी हो सकता है. ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है, जिसमें एक बेटे और उसकी मां के बीच का प्यारा रिश्ता देखने को मिला. यह कहानी न सिर्फ भावुक कर देती है, बल्कि मां की सादगी और बेटे के प्यार को भी खूबसूरती से दिखाती है.

महंगे चश्मे देखकर मां ने किया मना

दिल्ली के रहने वाले साहिल राज कुमार, जो एक ट्रेडर हैं, उन्होंने यह कहानी सोशल एक्स पर शेयर की है. उन्होंने बताया, कि उनकी मां आर्थिक रूप से सक्षम हैं, लेकिन खुद पर खर्च करना पसंद नहीं करतीं. हाल ही में उनकी मां चश्मा खरीदने गईं, जहां उन्हें एक फ्रेम पसंद आया जिसकी कीमत करीब 1.1 लाख रुपये थी. इतनी कीमत सुनते ही उन्होंने उसे लेने से साफ मना कर दिया.

पहले 5-6 लाख कमाओ, फिर लेना...

साहिल ने बताया, कि उनकी मां ने उन्हें वीडियो कॉल कर चश्मा दिखाया था. जब उन्होंने कीमत सुनी, तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया. इस पर साहिल ने कहा, कि वह यह चश्मा उन्हें गिफ्ट करना चाहते हैं और पैसे वह खुद देंगे. मां ने बेटे की बात सुनकर कहा कि वह इतने महंगे गिफ्ट तभी ले सकती हैं, जब उनका बेटा महीने में 5-6 लाख कमाने लगे. उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि साहिल पहले से ही उससे ज्यादा कमा रहे हैं.

साहिल ने बताया कि उन्हें अपनी मां को यह समझाने में करीब 30 मिनट लग गए कि वह अच्छी कमाई कर रहे हैं और यह गिफ्ट उनके लिए बड़ी बात नहीं है. आखिरकार मां मान गईं और उन्होंने वह चश्मा बेटे के गिफ्ट के तौर पर खरीद लिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया प्यार

इस कहानी को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए. कई लोगों ने इसे मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बताया. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत अच्छे बेटे हैं, भगवान आपको खुश रखे. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, मां चश्मा अलमारी में रखकर सबको दिखाएंगी, लेकिन खुद कम ही पहनेंगी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: मैं डरने लगी हूं… दिल्ली में पढ़ रही लड़की का दर्द भरा पोस्ट वायरल, बोली- 'सेफ्टी अब लग्जरी बन गई है'

ना सैलरी बढ़ी, ना मिला प्रमोशन… फिर भी रुक गया नौकरी छोड़कर जा रहा बेस्ट कर्मचारी, सिर्फ बॉस ने पूछा एक सवाल!

भारत और अमेरिका के सरकारी स्कूलों में इतना फर्क? NRI महिला का खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Son Viral Story, Emotional Indian Family Story, Expensive Gifts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com