विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

"वरदान जैसा है...": नगालैंड बीजेपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर

आगामी मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में भाग लिया था.

"वरदान जैसा है...": नगालैंड बीजेपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के सभी सदस्य मौजूद थे.
नई दिल्ली:

नगालैंड के मंत्री और भाजपा के राज्य प्रमुख तेमजेन इम्ना अलोंग ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए अपनी एक "हंसती" हुई तस्वीर ट्वीट कर लोगों का ध्यान खींचा. तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में कहा कि  "गुरु का साथ है तो फिर किस बात की चिंता! अपने ध्वजवाहकों से ज्ञान प्राप्त करना सदा ही वरदान है. कोई अनुमान है कि हम हंस क्यों रहे हैं?" 

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कमेंट किया, 'अगर मैं ANI को पीएम मोदी जी और अपनी मुस्कान के बारे में बताऊं तो वह पहले ही ब्रेक कर देंगे. यहां कोई तो वजह रही होगी कि पीएम  मोदी जी क्यों मुस्कुराए. मैं भी उनका हाथ पकड़कर मुस्कुराया. इतने छोटे राज्य के युवा नेता को अगर उनका (पीएम मोदी) हाथ थामने का मौका मिले तो आप मुस्कान का अंदाजा लगा सकते हैं. जो लोग देश में सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, उन्हें इसका जवाब खोजने दें."

गुरुग्राम: बाइक को टक्कर मार 3 किलोमीटर तक घसीटती रही कार, VIDEO वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

एएनआई से बात करते हुए, भाजपा के राज्य प्रमुख ने अपने ट्वीट के पीछे के संदर्भ को बताया, "पीएम सीईसी की बैठक में नागालैंड जैसे छोटे राज्य के बारे में चिंतित हो गए. वह पूछ रहे थे कि गांव में क्या स्थिति है, महिलाओं की स्थिति कैसी है." सशक्तिकरण किया जा रहा है और भाजपा के लिए लोगों की क्या राय है. कौन सा प्रधानमंत्री ऐसे सवाल पूछता है.'

एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा कि केवल "भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही नागालैंड और असम के बीच सीमा विवाद को हल कर सकता है." उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के विकास के लिए अथक परिश्रम किया है और अब राज्य में पार्टी के चार लाख कार्यकर्ता हैं.

आगामी मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में भाग लिया था. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के सभी सदस्य मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaland Minister, Temjen Imna, PM Modi, Assembly Elections 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com