विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2013

नगालैंड : चुनाव आयोग ने हेलीकॉप्टर से जब्त किए एक करोड़ रुपये

चुनाव आयोग के निगरानी दल ने एक हेलीकाप्टर से शनिवार को एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इस धन का उपयोग नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के एक उम्मीदवार द्वारा कथित तौर पर किया जाना था।
कोहिमा: चुनाव आयोग के निगरानी दल ने एक हेलीकाप्टर से शनिवार को एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इस धन का उपयोग नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के एक उम्मीदवार द्वारा कथित तौर पर किया जाना था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त एक दल ने हेलीकॉप्टर से नकदी जब्त की, जिसे न्येमली फोम ने किराये पर लिया था। वह लोंगलेंग जिले के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दल ने आयकर विभाग एवं पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना दे दी है और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने दल को रवाना कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि उम्मीदवार से धन के स्रोतों एवं इसकी उपयोगिता के बारे में पूछा जाएगा। बयान दर्ज करने के बाद नकदी के बारे में निर्णय किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दिशानिर्देश दिया है कि वे उम्मीदवारों से कहें कि बड़ी राशि लेकर नहीं चलें और बैंक के माध्यम से लेन-देन करें। राज्य में 60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त दल पेड न्यूज की घटनाओं पर भी नजर रख रहा है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नगालैंड विधानसभा चुनाव, नगालैंड चुनाव, चुनाव आयोग, हेलीकॉप्टर से नकदी जब्त, Nagaland Polls, Nagaland Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com