मुंबई में इस हफ्ते लगातार बारिश एक बार फिर शहर की रफ्तार को कम करती नज़र आ रही है. मुंबई को बारिश के चलते पिछले दो दिनों के लिए अलर्ट पर रखा गया था और इसी के साथ कोलाबा ने बारिश के लिहाज़ से एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. यहां पर अगस्त महीने में एक दिन में जितनी बारिश रिकॉर्ड हुई है, वैसी पिछले 46 सालों में अगस्त के महीने में कभी नहीं हुई. वैसे, बारिश के बाद यहां ग्राउंड पर हालात थोड़े सामान्य होते दिख रहे हैं. यहां पर लोकल और उपनगरीय ट्रेनें शेड्यूल पर चल रही हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने फिर भी मुंबई में अगले तीन-चार घंटों में भारी बारिश होने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा है और बस जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकलने को कहा है.
IMD ने एक ट्वीट कर बताया है कि 'अगले 3-4 घंटों में मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों में मध्यम से तेज़ बारिश (1-2 सेमी/प्रति घंटा) होने का अनुमान है, इसके साथ ही 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा भी जा सकती है. कुछ इलाकों में बिजली चमकने/बादल गरजने की आशंका भी है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Mumbai city and suburbs are very likely to receive few spells of moderate to heavy rainfall (1-2 cm/hr) during next 3- 4 hrs. accompanied with strongwinds reaching 60-70 kmph occasionally gusting to 80 kmph hrs. during next 3-4 hrs . Possibility of thunder/lightning in some areas
— India Met. Dept. (@Indiametdept) August 6, 2020
मुंबई में अगस्त में आमतौर पर जितनी बारिश होती है, फिलहाल महीने के पहले पांच दिनों में ही उसके 64 फीसदी हिस्से की बारिश हो चुकी है. हालांकि, मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल केएस होसलीकर ने कहा कि अगले 24 घंटों में बारिश में धीरे-धीरे कमी आ सकती है.
बता दें कि मुबंई और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश और 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाने वाली चक्रवाती हवाएं चल रही हैं. इससे उपनगरीय ट्रेन और बस की सुविधाओं पर असर पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वो भारी बारिश से प्रभावित मुंबई और आसपास के इलाकों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे को आश्वासन दिया.
Video: मुंबई में बारिश के साथ तूफानी हवा से बढ़ी मुश्किलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं