पूरे देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या खतरनाक तरीके से बढ़ रही है. महाराष्ट्र और यहां के महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों में आए उछाल ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 26538 नए मरीज दर्ज किए गए जबकि राज्य में 8 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. उधर, महानगर मुम्बई में बुधवार को कोरोना के 15166 नए केस आए, इसमें से 1218 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है जबकि 80 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. मुम्बई का आज दर्ज हुआ कोरोना केसों का यह आंकड़ा दूसरी लहर के 'पीक' यानी एक दिन में सबसे ज्यादा 11206 मामलों से भी अधिक है.गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार को मुंबई में कोरोना केसों का यह आंकड़ा 10860 था यानी कल एक दिन की तुलना में 4306 मरीजों की संख्या बढ़ी है.
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री समेत देशभर में कई नेता कोरोना संक्रमित, देखें पूरी लिस्ट
गौरतलब है कि पूरी दुनिया सहित भारत में इस समय कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ओमिक्रॉन वैरिएंट को कोरोना मामलों की संख्या में आए इस उछाल का कारण माना जा रहा है.भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. वहीं, एक दिन में 15,389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल 34,321,803 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में रिकवरी रेट अभी 98.01 फीसदी है.मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाई है. जिसमें केरल में मौत का पुराना आंकड़ा 432 जोड़ा गया है. अब तक कुल 482,551 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कोविड बूस्टर डोज़ मिक्स-एंड-मैच नहीं लगाई जाएंगी : केंद्र
ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं. हालांकि, इनमें से 828 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं