भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. वहीं, एक दिन में 15,389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल 34,321,803 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में रिकवरी रेट अभी 98.01 फीसदी है.
मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाई है. जिसमें केरल में मौत का पुराना आंकड़ा 432 जोड़ा गया है. अब तक कुल 482,551 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Omicron को हल्के में न लें! WHO की चेतावनी- बढ़ते केस ज्यादा खतरनाक वेरिएंट को दे सकते हैं जन्म
ओमिक्रॉन के मामले 2,000 पार
भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं. हालांकि, इनमें से 828 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
एक ही हफ्ते में दैनिक औसत कोविड केसों में 285% का उछाल
23 से 29 दिसंबर के बीच रोज़ाना दर्ज हुए कोविड केसों की तुलना में 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच दर्ज हुए COVID केसों में अंतर इतना बढ़ा हुआ है कि एक ही हफ्ते में दैनिक औसत में 285 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है. 23 से 29 दिसंबर के बीच सात दिन में कुल मिलाकर 56,722 केस दर्ज हुए थे, और दैनिक औसत 8,103 रहा था, जबकि अगले सात दिन, यानी 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच कुल 2,18,667 कोविड केस सामने आए, जिनका दैनिक औसत 31,238 हो गया, जो 285 प्रतिशत ज़्यादा है.
5 की बात : कोरोना की सुनामी, क्या क्या रखें सावधानी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं