विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2013

मुजफ्फनगर : पंचायती फरमान के बाद शादी, फिर बदले के लिए हुआ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फिर एक लड़की पर एक पंचायती फैसला कहर बनकर टूटा है। बताया जा रहा है कि इस साल फरवरी में कम्हेड़ा गांव के एक लड़का और लड़की घर छोड़कर फरार हो गए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फिर एक लड़की पर एक पंचायती फैसला कहर बनकर टूटा है। बताया जा रहा है कि इस साल फरवरी में कम्हेड़ा गांव के एक लड़का और लड़की घर छोड़कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद पंचायत बैठी और उसने फैसला सुनाया कि लड़के की बहन की शादी लड़की के भाई के साथ कर दी जाए। फैसले पर अमल भी हो गया। इसके बाद इस लड़की पर उसकी ससुराल वालों ने जमकर अत्याचार किए। उसके साथ मारपीट और बलात्कार भी किया गया।

बाद में उसे कह दिया गया कि बदला पूरा हो गया, वह घर लौट जाए। अब लड़की ने थाने में शिकायत की है। लड़की का आरोप है कि घर के मर्दों से उसके साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुजफ्फरनगर, पंचायती फरमान, गैंगरेप, Mujaffarnagar, Gangrape, Panchayat Dictact
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com