
Pakistani Citizen in Maharashtra: पहलगाम आतंकी हमले के भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट रहे हैं. ऐसा ही हाल पाकिस्तान में रह रहे भारतीयों का भी है. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भारत के सभी राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की खोज खबर ली जा रही है. राज्य सरकारें अपने-अपने यहां रह रहे पाक नागरिकों का डाटा शेयर कर रही हैं. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है महाराष्ट्र से. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में 5 हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं. इनमें से 100 से अधिक अनट्रेसेबलहैं.
महाराष्ट्र में कुल 5307 पाकिस्तानी नागरिक
महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 5037 पाकिस्तान नागरिक रह रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि 5037 पाकिस्तानी नागरिकों में से 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं (अनट्रेसेबल) या फिर भारत आने के बाद अंडरग्राउंड हो गए हो गए सकते है .
34 पाक नागरिक अवैध, 14 की पुलिस ने की पहचान
आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 34 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो कि अवैध रूप से भारत मे रह रहे हैं. मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पुलिस ने की है.
महाराष्ट्र के नागपुर में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं. नागपुर शहर में कुल 2458 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमें से 25 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल हैं. वहीं दूसरे नंबर पर ठाणे शहर है जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहीं 33 अनट्रेसेबल हैं और 8 पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं.
जानिए महाराष्ट्र के किस शहर में कितने पाकिस्तानी नागरिक
- तीसरे नंबर पर जलगांव है जहां 393 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं.
- चौथे नंबर पर पिम्परी चिंचवड़ है जहां 290 पाकिस्तानी नागरिक रहरहे हैं.
- पांचवे नंबर पर नवी मुंबई है जहां 239 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिनमे से 2 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल हैं.
- छठवें नंबर पर अमरावती शहर हैं जहां 117 पाकिस्तानी नागरिक हैं.
- सातवें नंबर पर पुणे शहर हैं जहां 114 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. जिसमे से 9 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल है. और 24 पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे है.
- आठवें नंबर पर वासिम शहर है जहां 106 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
- नौवे नंबर पर छत्रपति संभाजी नगर शहर और कोल्हापुर है, जहां 58-58 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
- दसवें नंबर पर मीरा भायंदर है जहां 26 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
- इसके अलावा अकोला में 22 पाकिस्तानी नागरिक रहते है जिसमे से 2 पाकिस्तानी नागरिक अनट्रेसेबल है.अहिल्यानगर नगर और यवतमाल में 14-14 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
- रायगढ़ जिले में 17 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिनमे से 11 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल हैं और 2 लोग अवैध रूप से रह रहे हैं. सोपापुर शहर में 17 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
- अमरावती ग्रामीण और छत्रपति संभाजी नगर ग्रामीण में 1-1 पाकिस्तानी रहते हैं. बुलढाना में 7 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिसमे से 6 लोग अनट्रेसेबल है.
- धुले शहर में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, गोंदिया में 5 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं और सभी 5 के 5 लोगो अनट्रेसेबल है. लातूर शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक हैं जिसमे से 6 अनट्रेसेबल हैं.
- जालना में 5 पाकिस्तानी नागरिक हैं, नाशिक शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिसमे से 2 पाकिस्तानी अनट्रेसेबल हैं. नाशिक ग्रामीण में 2 पाकिस्तानी है जिसमे से 1 पाकिस्तानी लापता है.
- नांदेड़ में 4 पाकिस्तानी नागरिक हैं जिसमे से सभी चारों पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं. नंदुरबार में 10 पाकिस्तानी रहते हैं परभणी में 3 और पालघर में 1 पाकिस्तानी नागरिक रहता है.
- रत्नागिरी में 4 पाकिस्तानी रहते हैं जिसमे से 1 अनट्रेसेबल है, सातारा में 4 और सांगली में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं