तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की आज रात 8 बजे बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें बड़ा ऐलान हो सकता है. इस बीच आज शाम 4 बजे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से ममता बनर्जी मिलेंगी. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायिक अकादमी और हॉस्टल के इंटीरियर एवं फर्निशिंग काम का भुगतान लंबित रखने पर छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है. तमिलनाडु में सरकारी टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में आए आज पूरे 12 साल हो चुके हैं. इस मौके पर आज देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं. बीजेपी लगातार देशभर में मजबूत हो रही है, वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी में भगदड़ मची हुई है. ममता बनर्जी विधायकों के बीच फूट के बाद, टीएमसी संसदों में भी इसी तरह के संकट का सामना करती नजर आ रही हैं. ज्यादातर सांसदों के समर्थन का दावा करने वाले पार्टी के एक गुट ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा नीत एनडीए का समर्थन करने का फैसला किया है. इधर, कई दिनों से फरार चल रहे बिहार के खान सर के मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. खान सर उर्फ फैजल खान को बेल मिलेगी या जेल ये आज तय हो जाएगा. देशभर में चल रही इस उठापटक के बीच मॉनसून 12 राज्यों में पहुंच चुका है. केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा समेत 12 राज्यों में मॉनसून के बादल गरज रहे हैं. दिल्ली में 25 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आपको यहां पढ़ने को मिलेगी, इसलिए बने रहिए.
Breaking News LIVE Updates...
सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने पहुंचीं.
#WATCH | दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने पहुंचीं। pic.twitter.com/1nLQQXvFXG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026
बच्चों से अनुरोध है कि आप पढ़ाई पर ध्यान दें : धर्मेद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने 21 जून को आयोजित होने जा रही है नीट (NEET UG) परीक्षा से पहले कहा कि मैं छात्रों से अनुरोध करूंगा और उनके अभिभावकों से कहना चाहूंगा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम त्रुटि शून्य नीट परीक्षा आपको देंगे. इस बार परीक्षा के नतीजे सटीक समय में ले आएंगे ताकि बच्चों के सीखने के समय का नुकसान न हो. बच्चों से अनुरोध है कि आप पढ़ाई पर ध्यान दें और आप निर्भीक तरीके से परीक्षा दें.
मुंबई में अब पानी के टैंकर के लिए आएगा OTP
मुंबई में गहराते जल संकट के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम पानी की कालाबाजारी और अवैध फेरों पर नकेल कसने के लिए एक बेहद सख्त और नई नीति तैयार कर रहा है. BMC के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा तैयार की जा रही इस नई व्यवस्था के तहत अब मुंबई में पीने के पानी के टैंकरों की बुकिंग पूरी तरह डिजिटल और वन-टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी (OTP) आधारित होगी. इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत हाउसिंग सोसायटियों या अन्य ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की मंजूरी मिलते ही उनके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा.
टीएमसी के बागी सांसदों की रात 8 बजे मीटिंग, हो सकता है बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त भूचाल आया हुआ है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुनबे में हाहाकार मचा है. 20 बागी सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी सौंपकर अपना अलग गुट बनाने और NDA को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच बड़ी खबर यह है कि आज रात 8 बजे बागी नेता काकोली घोष के आवास पर इन सभी 20 सांसदों की एक बेहद अहम सीक्रेट मीटिंग होने जा रही है. क्या आज रात बंगाल की राजनीति में कोई और बड़ा धमाका होने वाला है?
अखिलेश यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नया और अलग अंदाज देखने को मिला है. अखिलेश यादव आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट लुक में नजर आए, तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए. इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव का ऐसा जुदा अंदाज नजर आया है.

छत्तीसगढ़ सरकार को फटकार, हाईकोर्ट के इंटीरियर कार्य का भुगतान 3 महीने में करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट के इंटीरियर कार्य का भुगतान 3 महीने में करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायिक अकादमी और हॉस्टल के इंटीरियर एवं फर्निशिंग काम का भुगतान लंबित रखने पर छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा कि ये चौंकाने वाली बात है कि हाईकोर्ट के न्यायिक बुनियादी ढांचे के निर्माण का कार्य करने वाले को भुगतान नहीं दिया जा रहा है. पीठ ने राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी PWD और वित्त विभाग को तीन महीने के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है.
राजकोट-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते समय एयर इंडिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान को एहतियातन वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. फ्लाइट में करीब 124 यात्री सवार थे. बर्ड हिट की घटना में विमान के इंजन/पंखे को नुकसान पहुंचा है. फ्लाइट की मरम्मत के बाद DGCA की टीम द्वारा विमान की विस्तृत जांच की जाएगी. इसके बाद इंस्पेक्शन और ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने पर ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.
तमिलनाडु में 397 करोड़ रुपये के ट्रांसफॉर्मर टेंडर घोटाले की CBI जांच शुरू
तमिलनाडु में सरकारी टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (TANGEDCO) के अधिकारियों, टेंडर स्क्रूटनी कमेटी के सदस्यों, अन्य सरकारी कर्मचारियों और कुछ निजी ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बिजली वितरण में इस्तेमाल होने वाले ट्रांसफॉर्मरों की खरीद के लिए जारी किए गए टेंडरों में गंभीर अनियमितताएं की गईं, जिससे कुछ कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचा और सरकारी खजाने को लगभग 397 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
गोली आत्मरक्षा में चलाई, भय फैलाना मकसद नहीं था... खान सर की जमानत पर सुनवाई में बोले वकील
पटना डिस्ट्रिक कोर्ट में बिहार के खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी है. खान सर की तरफ से वकील अरविंद कुमार महुआर पैरवी कर रहे हैं. खान सर के वकील ने कोर्ट से कहा, "गोली आत्मरक्षा में चलाई गई. किसी तरह से भय फैलाना मकसद नहीं था."
नाशिक TCS मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज से रोजाना होगी सुनवाई, सभी आरोपियों पर आरोप तय
नाशिक TCS मामले की आज से रोज़ाना सुनवाई शुरू होने जा रही है. पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए इस पूरे केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा. पुलिस इस मामले से जुड़े सभी मुख्य गुनाहों में चार्जशीट पहले ही अदालत के सामने दाखिल कर चुकी है. साथ ही, इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में पुलिस ने दानिश शेख, तौसिफ अत्तार, निदा खान, रज़ा मेमन, शाहरुख़ कुरैशी, आसिफ अंसारी, शफी शेख, अश्विनी चैनानी और छत्रपति संभाजीनगर के नगरसेवक मतीन पटेल के खिलाफ भी गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने कई और अहम सबूत इकट्ठा किए हैं.
यूसुफ पठान भी छोड़ सकते हैं ममता का साथ, पहुंच रहे दिल्ली!
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की में भगदड़ मची हुई है. राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया. सुखेंदु शेखर रॉय ने संकेत दिया है कि कुछ और सांसद भी एक-दो दिनों में इस्तीफा दे सकते हैं. फिलहाल, बागी सांसदों की स्पीकर से मुलाकात का कोई समय तय नहीं है. हो सकता है कि वे आज उनसे न मिलें. सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में एक और TMC राज्यसभा सांसद के इस्तीफे की संभावना है. ऐसी अटकलें हैं कि यूसुफ पठान भी बागी खेमे में शामिल हो सकते हैं, उनके दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

यूपी के हरदोई में SDM पर हमला, लोगों ने किया पथराव, सिर में लगी चोट
उत्तर प्रदेश के हरदोई सदर के एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर शाहबाद तहसील के परियाल गांव में निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया. जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने बताया, "शाहबाद के एसडीएम पाल गांव में बाढ़ राहत तैयारियों का जायजा ले रहे थे, तभी गांव के प्रधान के बेटे ने कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की. प्रधान के बेटे ने ग्रामीणों को बुलाया, जो एसडीएम से भड़क उठे और उन्हें वहां से ले गए. बाद में, जब शाहबाद के एसडीएम वहां से जा रहे थे, तभी गांव की कुछ नाराज महिलाओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे उनके सिर में चोट आ गई. एसडीएम को प्राथमिक उपचार दिया गया और टांके लगाने पड़े. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है."
#WATCH | Hardoi, UP | Hardoi Sadar SDM Sushil Kumar Mishra was allegedly attacked during an inspection in Pariyal village, Shahbad Tehsil.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026
District Magistrate Anunaya Jha says, "Shahabad SDM was reviewing flood relief preparations in Pal village, when the village Pradhan's son… pic.twitter.com/7gg8te8ylu