पुणे से मनसे के एक मुस्लिम पदाधिकारी ने राज ठाकरे की उस चेतावनी के बाद पार्टी छोड़ दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान का विरोध हनुमान चालीसा बजाकर किया जाएगा. ठाकरे ने मुंबई में गुड़़ी पड़वा के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि वह मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कराए.
शाखा अध्यक्ष माजिद शेख ने एक मराठी चैनल से सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में सांप्रदायिकता के घुस आने के चलते इस्तीफा दे दिया है. शेख ने कहा कि राज ठाकरे राज्य के विकास के बारे में बातें किया करते थे, लेकिन अब वह अपनी राजनीति के लिए जाति और धर्म का समर्थन ले रहे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस बीच, राज्य के मंत्री नितिन राउत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राज ठाकरे इस तरह के बयानों से ‘गिरगिट' की तरह अपना रंग बदल रहे हैं. उधर, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को कहा कि विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करने के बारे में सोचेगी.
उनका यह बयान मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की राज ठाकरे की मांग के संदर्भ में आया है. उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपना धर्म मानने और उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार है.
पाटिल ने कहा, ‘‘सबको अपने धर्म को मानने और उसका प्रसार करने का अधिकार है. लेकिन आज समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए जिस तरह का बयान दिया जा रहा है, पुलिस विभाग के अधिकारी निश्चित रूप से इस मुद्दे के बारे में सोचेंगे.''
उन्होंने पुणे के शिरूर में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही. पाटिल ने किसी का भी नाम नहीं लिया और यह बयान पत्रकारों के उस सवाल के जवाब में दिया कि क्या गृह विभाग सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
यह भी पढ़ें:
मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने की चेतावनी के अगले ही दिन राज ठाकरे के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
'राज ठाकरे का भाषण BJP ने लिखा' : मनसे प्रमुख की मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग पर संजय राउत
राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की, बोले-रोका नहीं गया तो...
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउड स्पीकर बजाने का किया विरोध
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं