बीजेपी के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से मस्जिदों के लाउडस्पीकरों (Mosque Loudspeakers) की तेज आवाज पर ऐतराज जताया गया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की ये मांग शनिवार को एक रैली के दौरान की. ठाकरे ने यहां शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा, मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा. उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं. मुझे अपने धर्म पर गर्व है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसपी प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने तथा समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया. शिवसेना ने राज ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.
उद्धव ठाकरे पर भी हमला बोला
ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी से अलग हो गई थी. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उद्धव ठाकरे मंच पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने कभी सीट बंटवारे के फार्मूले का जिक्र नहीं किया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उद्धव ने इसे तभी उठाया जब उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा उनकी मदद के बिना (2019 के चुनावों के बाद) सरकार नहीं बना सकती है. मनसे के नेता ने आरोप लगाया कि सरकार में तीन दलों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) ने 'लोगों के जनादेश की अनदेखी' की है.
इससे पहले मुंबई बीजेपी ने ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करते हुए लाउडस्पीकर से अजान देने पर रोक लगाने की मांग की गई है. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने इसको लेकर मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से मुलाकात भी की थी और ज्ञापन सौंपा था. बीजेपी ने कहा था कि मुंबई पुलिस की ओर से ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए समारोह हो रहे हैं, लेकिन मुंबईकरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसकी एक अहम वजह मस्जिद के लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान है. लाउडस्पीकर से अजान के दौरान तेज आवाज होने के कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है.
- ये भी पढ़ें -
* इमरान ख़ान का यॉर्कर? अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज, तीन महीने में होंगे चुनाव
* हैदराबाद : रेव पार्टी का भंडाफोड़, VIPs और अभिनेता के बच्चों समेत 142 हिरासत में
* मध्य प्रदेश : कांग्रेसी करेंगे रामलीला- सुंदरकांड और हनुमान चालीसा, बीजेपी ने साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं