शिवसेना सांसद संजय राउत ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की राज ठाकरे की मांग को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख का भाषण भाजपा द्वारा ‘लिखित और प्रायोजित' था. शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि अगर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजाना बंद नहीं किया जाता है तो उनके बाहर तेज ध्वनि में हनुमान चालीसा बजाने वाले लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे.
मनसे प्रमुख की तरफ परोक्ष रूप से इशारा करते हुए राउत ने संवाददाताओं से कहा, 'यह स्पष्ट है कि कल शिवाजी पार्क में लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए भाषण की पटकथा भाजपा ने लिखी और प्रायोजित की थी.' राउत ने राज ठाकरे की उस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना को बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद संभालने का आश्वासन 2019 के चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद ही याद आया, जो शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार के लिए जनादेश था, न कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की, बोले-रोका नहीं गया तो...
शिवसेना नेता ने कहा, “मैं सोचता हूं कि कुछ लोगों की अक्ल दाढ़ इतनी देर से क्यों निकलती है. विधानसभा में बहुमत के आधार पर सरकारें बनती हैं. जरूरी संख्या एमवीए के पास थी. झूठे लोगों को सबक सिखाने और राज्य को स्थिरता प्रदान करने के लिए एमवीए सरकार का गठन किया गया था.”
उन्होंने कहा कि 2019 में एमवीए सरकार के गठन से पहले शिवसेना और भाजपा के बीच जो कुछ भी हुआ, उसमें किसी तीसरे व्यक्ति को दखल देने की जरूरत नहीं है.
राउत ने सवाल किया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में लाउडस्पीकर पर ‘अजान' बजाना बंद कर दिया गया है? उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में कानून का शासन चलता है.”
BMC चुनाव से पहले शिवसेना और बीजेपी में श्रेय की लड़ाई, मेट्रो को लेकर किए जा रहे अपने-अपने दावे
शिवसेना प्रवक्ता ने राज ठाकरे पर उनकी उस टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ‘जाति कार्ड' खेलते हैं और ‘समाज को बांटते हैं.' उन्होंने कहा, “आप हाल-फिलहाल तक पवार के चरणों में बैठकर उनका मार्गदर्शन लेते थे. आपको पवार जैसी महान शख्सियतों के बारे में ऐसा क्यों बोलना चाहिए?”
वहीं, राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को आरोप लगाया कि मनसे आगामी निकाय चुनावों में मतों के विभाजन के लिए भाजपा की नयी ‘बी टीम' है. उन्होंने राज ठाकरे को एक अच्छा मिमिक्री कलाकार बताया. तापसे ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में एमवीए सरकार कोरोना वायरस महामारी सहित अन्य सभी चुनौतियों से बाखूबी निपटी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं