विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

बंगले में ठहराया, घुमाया-फिराया फिर ले उड़ा मोबाइल और लाखों रुपये, विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों को ऐसे ठगा

ठग ने एक महिला को शादी का झांसा देकर ठगा था. इसी महिला की वजह से बाकी पीड़ित भी ठग के संपर्क में आए.

बंगले में ठहराया, घुमाया-फिराया फिर ले उड़ा मोबाइल और लाखों रुपये, विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों को ऐसे ठगा
कनाडा भेजने के नाम पर ठगी
मुंबई:

विदेश जाने की चाह में कई लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. इन दिनों एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां कनाडा भेजने के नाम पर लुधियाना से लोनावाला बुलाकर बंगले में ठहराया और घुमाया-फिराया. इसके बाद जूस में नशे की दवा मिलाकर गहरी नींद में सुला दिया. इसके बाद ठग मौका पाकर 6 के करीब मोबाइल फोन और दो लाख रुपये लेकर फुर्र हो गया. ठग ने फरार होने के पहले एक लड़की के फोन से 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे.

महिला को शादी का झांसा देकर ठगा

इस ठगी का 9 लोग शिकार हुए, उसमें 4 लड़कियां और 5 लड़के हैं. एक महिला भी ठगी का शिकार हुई है, जिससे ठग मोहित चड्ढा ने शादी करने का वादा किया था. उसी महिला के जरिये बाकी के पीड़ित भी ठग के संपर्क में आये थे. लोनावाला शहर पुलिस थाने में आज FIR हुई है. मामले में एजेंट के साथ कुल तीन लोग थे जो कि फरार हो गए. नतीजा सभी पीड़ितों को रात लोनावला रेल स्टेशन पर काटनी पड़ी.

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

कनाडा में फ़ूड पैकेजिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगा गया. आरोपी एजेंट का नाम मोहित है. वहीं हरजीत सिंह, सतीश राव पर उसका साथ देने का आरोप लगा है. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी शख्स ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगा हो. इससे पहले भी कई ऐसे ही मामलों में लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं. लोगों से पैसे लेने के बाद एजेंट फरार हो जाते हैं. इसलिए पुलिस भी लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की सलाह देती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada Job Scam, Fake Job Scam, Fake Foreign Job Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com