मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 24 किलो का ट्यूमर निकाला. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईस्ट गारो हिल्स जिले के जामगे गांव की 37 वर्षीय महिला को पेट में तेज दर्द के बाद 29 जुलाई को तूरा प्रसुति एवं बाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की अधीक्षक डॉ इसिल्डा संगमा ने बताया की तीन अगस्त को दो प्रसुति रोग विशेषज्ञों समेत चिकित्सकों के एक दल ने ऑपरेशन को अंजाम दिया जो करीब तीन घंटे तक चला.
अस्पताल की अधीक्षक डॉ इसिल्डा संगमा ने कहा कि मरीज की हालत ठीक है और चिकित्सक उस पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्यूमर को बायोप्सी के लिये भेजा गया है जिससे पता चल सके कि इसमें कैंसर तो नहीं. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले चिकित्सकों को बुधवार को बधाई दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “तूरा जिला प्रसुति एवं बाल अस्पताल (डीएमसीएच) के डॉक्टरों ने ईस्ट गारो हिल्स की रहने वाली एक महिला के पेट से सफलतापूर्वक 24 किलो का ट्यूमर निकाला है. मैं डॉ. विंस मोमिन और दल को इस सफल ऑपरेशन के लिये बधाई देता हूं और मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”
जिले के अधिकारियों के मुताबिक एक चिकित्सक ने मरीज को खून भी दिया और समुदाय के सदस्य ऑपरेशन के लिये आर्थिक सहायता करने के लिये आगे आए. वेस्ट गारो हिल्स जिले के उपायुक्त राम सिंह ने भी इसकी सराहना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं