विज्ञापन
Story ProgressBack
2 years ago
नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. इसी के साथ 15 साल से एमसीडी की सत्ता में काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है. सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी  134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं. आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं. मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं.

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के दिल्ली की जनता का दिल से आभार. इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान इस मौके पर चुटकी लेते नजर आए. उन्होंने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा.

गुजरात चुनाव परिणाम, हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम

Here Are The Key Updates On MCD Election Results -

Dec 07, 2022 20:26 (IST)
Link Copied
"बहुत बड़ी जीत": दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम पर AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में अपनी पार्टी की जीत को "बहुत बड़ी जीत" बताया.
Dec 07, 2022 19:14 (IST)
Link Copied
"2024 में लड़ाई होगी...": दिल्ली निकाय चुनाव में जीत के बाद बोली आप
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने NDTV से कहा कि 2024 के चुनाव में लड़ाई पीएम मोदी और भारत के लोगों के बीच होगी.
Dec 07, 2022 17:13 (IST)
Link Copied
परिसीमन के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी की जीत
ताजा परिसीमन अभ्यास के बाद यह पहला निकाय चुनाव था. 2012-2022 से दिल्ली में 272 वार्ड और दिल्ली में तीन निगम - एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी थे, जो बाद में एक एमसीडी में फिर से जुड़ गए जो औपचारिक रूप से 22 मई को अस्तित्व में आया था.
Dec 07, 2022 17:11 (IST)
Link Copied
दिल्ली निकाय चुनाव के नतीजे: कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलीं
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में से, कांग्रेस सिर्फ 9 पर जीतने में कामयाब रही. एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि उसने 104 वार्ड जीत आप को टक्कर दी.
Dec 07, 2022 15:54 (IST)
Link Copied
एमसीडी की जीत के बाद केजरीवाल ने कहा- केंद्र के सहयोग की जरूरत होगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र के सहयोग की जरूरत होगी. आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दिल्ली निकाय चुनाव जीतकर भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को खत्म कर दिया.
Dec 07, 2022 15:23 (IST)
Link Copied
सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित
सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी  134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं.
Dec 07, 2022 15:17 (IST)
Link Copied
250 में से 248 सीटों के नतीजे घोषित
250 में से 248 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी 132, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं.
Dec 07, 2022 15:01 (IST)
Link Copied
जिन्होंने वोट नहीं दिया उन्हें कहूंगा पहले आपके काम कराएंगे, बाद में दूसरों के : केजरीवाल
जीत को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- आपके भरोसे को कायम रखने की कोशिश कर रहा हूं. आज कई सारी जिम्मेदारियां मिली हैं. हम सबका सहयोग चाहते हैं. हम सब मिलकर दिल्ली को चमकाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उन्हें कहूंगा कि पहले आप के काम कराएंगे, बाद में दूसरों के काम करेंगे.
Dec 07, 2022 14:56 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: गुजरात में एक्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे : भगवंत मान
भगवंत मान बोले- गुजरात में एक्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे, कल आप चमत्कार करेगी 
Dec 07, 2022 14:53 (IST)
Link Copied
Election Results: गुजरात के नतीजों में कल बड़ा चमत्कार देखने को मिलेगा : भगवंत मान
आप मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल के साथ पहुंचे भगवंत मान ने कहा कि  गुजरात में आम आदमी पार्टी को लेकर गुरुवार को आने वाले नतीजों में बड़ा चमत्कार देखने को मिलेगा.
Dec 07, 2022 14:49 (IST)
Link Copied
MCD Results: मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली की जनता का धन्यवाद
आप मुख्यालय में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- एमसीडी में जिताने के लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद.
Dec 07, 2022 14:34 (IST)
Link Copied
अब तक कुल 243 सीटों के नतीजे घोषित
अब तक कुल 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. AAP 133, BJP 101, Congress-6 और Others-3 सीटों पर जीत दर्ज करवा चुके हैं.




Dec 07, 2022 14:27 (IST)
Link Copied
Election 2022: आप मुख्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल आप मुख्यालय पहुंच गए हैं.यहां से वह आप कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे.
Dec 07, 2022 14:16 (IST)
Link Copied
Election Results: मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके जताया दिल्ली की जनता का आभार आभार
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के दिल्ली की जनता का दिल से आभार. दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.
Dec 07, 2022 14:14 (IST)
Link Copied
MCD Results: कुछ देर में आप मुख्यालय में जीत का भाषण देंगे सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने घर से निकल चुके हैं. आप मुख्यालय में कुछ देर में वह जीत का भाषण देंगे. उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह मौजूद हैं. 
Dec 07, 2022 13:54 (IST)
Link Copied
Election Results: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पहली डबल इंजन सरकार
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी को इस चुनाव में जीत के साथ आप ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पहली डबल इंजन सरकार होगी.
Dec 07, 2022 13:48 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: आप दफ्तर में कुछ ऐसा है नजारा
सीएम अरविंद केजरीवाल जैसा लुक अख्तियार करके आप दफ्तर पहुंचा ये प्यारा बच्चा
Dec 07, 2022 13:45 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: 229 सीटों के नतीजे घोषित
एमसीडी में 229 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. जिसमें से 122 पर आप, बीजेपी 97, कांग्रेस 7 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

Dec 07, 2022 13:30 (IST)
Link Copied
MCD Results: 220 सीटों के नतीजे घोषित, AAP 121 , BJP 96, कांग्रेस 7 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली
अब तक 226 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. आम आदमी पार्टी को 121, भारतीय जनता पार्टी 96, कांग्रेस को  7 और निर्दलीय को 2 सीट मिली हैं.
Dec 07, 2022 13:26 (IST)
Link Copied
Election Results: 220 सीटों के नतीजे घोषित
अब तक 220 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. आम आदमी पार्टी को 115, भारतीय जनता पार्टी 96, कांग्रेस को  7 और निर्दलीय को 2 सीट मिली है.
Dec 07, 2022 12:59 (IST)
Link Copied
Election Results: अब तक 206 सीटों के नतीजे घोषित :-
आम आदमी पार्टी- 110
भारतीय जनता पार्टी - 89
कांग्रेस - 06
निर्दलीय - 01
Dec 07, 2022 12:58 (IST)
Link Copied
Election Results: "विपक्ष में भी रहते हैं तो इन्हें हिलाकर रख देंगे"
पूर्व भाजपा मेयर आरती मेहरा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "अभी के रुझानों के मुताबिक, हम टक्कर दे रहे हैं. अगर हम विपक्ष की भूमिका में भी रहते हैं तो हम इन्हें हिला कर रख देंगे. हम उनसे पूछेंगे कि कूड़े के पहाड़ को कैसे खत्म करेंगे? दिल्ली की यमुना जैसी सफाई तो नहीं करेंगे? हालांकि, मुझे विश्वास है की परिस्थितियां पलट भी सकती हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार से बहुत सवाल पूछते हैं, अब देखेंगे यह कूड़ा कहां लेकर जाते हैं. 2017 के चुनाव में बीजेपी के 181 पार्षद जीते थे और आम आदमी पार्टी के 48 पार्षद चुनाव जीते थे."
Dec 07, 2022 12:54 (IST)
Link Copied
Delhi MCD Election Results: AAP ने 108, BJP ने 87 सीटें जीतीं
चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक 202 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 108 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं. इसके अलावा भाजपा के खाते में 87 सीटें गई हैं. वहीं, कांग्रेस 6 सीटें जीतने में कामयाब रहीं. एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने हासिल की है. 
Dec 07, 2022 12:47 (IST)
Link Copied
Election Results: AAP ने पार किया 100 का आंकड़ा
196 सीटों के नतीजे आए, 106 AAP, 84 बीजेपी, 5 कांग्रेस और 1 निर्दलीय के खाते में
Dec 07, 2022 12:40 (IST)
Link Copied
MCD Results: 177 सीटों के नतीजे आए, 97 आप, 75 बीजेपी, 4 कांग्रेस और 1 निर्दलीय के खाते में
177 सीटों के नतीजे आ गए हैं. जिसमें 75 बीजेपी, 97 आप. 4 कांग्रेस ,1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.
Dec 07, 2022 12:25 (IST)
Link Copied
Election Results: 90 फीसदी वोटिंग पूरी
एमसीडी चुनावों के तहत 90 प्रतिशत वोटिंग पूरी हो चुकी है.
Dec 07, 2022 12:23 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: 169 सीटों के नतीजे आए, 92 पर आप, 72 पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की
169 सीटों के नतीजे आ गए हैं, जिसमें 92 पर आप, 72 पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है. 

Dec 07, 2022 12:11 (IST)
Link Copied
Election Results: MCD चुनाव के रुझानों में AAP बहुमत के पार, BJP पिछड़ी
Dec 07, 2022 12:05 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: 149 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 82 पर आप, 62 बीजेपी, 4 कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय ने जीती
एमसीडी रिजल्ट्स :  149 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 82 पर आप, 62 बीजेपी, 4 कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय ने जीती है.
Dec 07, 2022 11:58 (IST)
Link Copied
Election 2022: अभी हार कैसे मानें, रुझान अभी उतने पक्ष में नहीं, जितने नतीजे : मनोज तिवारी
दिल्ली में लोगों ने बहुत समर्थन दिया हैं. चौथी बार चुने जा रहे हैं. रुझान अभी उतने पक्ष में नहीं, जितने नतीजे. अभी हार कैसे मानेंगे.
Dec 07, 2022 11:56 (IST)
Link Copied
Election Results: सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती से तीनों सीटें बीजेपी उम्मीदवार ने दर्ज की
मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में तीनों सीट सरस्वती विहार,  पश्चिम विहार,  रानी बाग में भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
Dec 07, 2022 11:52 (IST)
Link Copied
Delhi MCD Election: 134 सीटों के नतीजे आए, 75 पर AAP, 54 पर BJP और 4 पर Congress जीती
134 सीटों के नतीजे आ गए हैं.  54 बीजेपी, 75 पर आप, 4 पर कांग्रेस ,1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.
Dec 07, 2022 11:37 (IST)
Link Copied
Delhi MCD Election Results: 111 सीटों पर नतीजे आए, 48 पर BJP और 58 पर AAP और 4 पर Congress ने जीत दर्ज की
111 सीटों के नतीजे आ गए हैं.  48 बीजेपी, 58 पर आप, 4 पर कांग्रेस ,1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.
Dec 07, 2022 11:34 (IST)
Link Copied
Election Results: 89 सीटों पर नतीजे आए, 45 पर BJP और 39 पर AAP और 4 पर Congress ने जीत दर्ज की
89 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 45 बीजेपी, 39 पर आप, 4 पर कांग्रेस ,1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.

Dec 07, 2022 11:22 (IST)
Link Copied
MCD Poll Results: सुल्तानपुरी ए वार्ड से AAP की बॉबी किन्नर चुनाव जीतीं
सुल्तानपुरी ए वार्ड से आम आदमी पार्टी की बॉबी किन्नर चुनाव जीत गई हैं. बॉबी इन चुनावों में बहुत चर्चा में थीं.
Dec 07, 2022 11:19 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: 68 सीटों के नतीजे आए, 32 पर बीजेपी और 31 पर आप
68 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 32 पर बीजेपी, 31 पर आप, 4 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है.

Dec 07, 2022 11:10 (IST)
Link Copied
Election Results: 53 सीटों के नतीजे आए, 26 BJP, 23 AAP, 3 Congress , 1 पर अन्य ने जीत दर्ज की है.
एमसीडी चुनावों के तहत 53 सीटों के नतीजे आ गए हैं, जिसमें 26 पर बीजेपी, 23 पर आप, 3 पर कांग्रेस और 1 पर अन्य ने जीत दर्ज की है.
Dec 07, 2022 11:04 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: एमसीडी चुनावों में 35 सीटों के नतीजे आए
एमसीडी चुनावों में 35 सीटों के नतीजे भी आ गए हैं. बीजेपी के खाते में 17 सीटें व आप के खाते में 15 सीटें और कांग्रेस 2 सीटें जीती है. 
Dec 07, 2022 10:52 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: 50 प्रतिशत वोटों की गिनती हई पूरी
50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो गई है. रुझानों में 126 पर आप, 105 पर बीजेपी और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है. 
Dec 07, 2022 10:47 (IST)
Link Copied
Election Results: रुझानों में आप को बहुमत, बीजेपी 100 के पार
रुझानों में बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. AAP 130, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 10:45 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: रुझानों में बीजेपी-आप के बीच कांटे की टक्कर
रुझानों में बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. AAP 125, बीजेपी 110, कांग्रेस 9 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है.

Dec 07, 2022 10:42 (IST)
Link Copied
Election Results: MCD चुनाव के रुझानों के बीच आप दफ्तर में जश्न की तैयारियां
Dec 07, 2022 10:31 (IST)
Link Copied
Election Results: MCD में AAP को बढ़त, BJP भी ज़्यादा पीछे नहीं
Dec 07, 2022 10:22 (IST)
Link Copied
Watch: शुरुआती रुझानों पर शहजाद पूनावाला ने ये कहा
जानें रुझानों पर शहजाद पूनावाला ने क्या कहा....


Dec 07, 2022 10:21 (IST)
Link Copied
Election Results: 5 सीटों के रिजल्ट आए और तीन बीजेपी और दो आप के खाते में
पांच सीटों के रिजल्ट आगे, तीन बीजेपी और दो आप के खाते में गईं.
Dec 07, 2022 10:16 (IST)
Link Copied
Election Results: आप 122, बीजेपी 113 सीटों पर आगे
Dec 07, 2022 10:07 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: बीजेपी ने मोहन गार्डन से एक सीट जीत ली है.
बीजेपी ने मोहन गार्डन की सीट जीत ली है.
Dec 07, 2022 09:57 (IST)
Link Copied
MBD Election Results: 73 लाख में से 14 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी
अब तक 73 लाख में से 14 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी हो गई है. O.78 प्रतिशत वोट नोटा अब तक.
Dec 07, 2022 09:48 (IST)
Link Copied
Delhi Elections: शुरुआती रुझानों में आप फिर हुई बीजेपी से आगे
शुरुआती रुझानों में फिर आम आदमी पार्टी अब बीजेपी से आगे हो गई है. AAP 124 और BJP 117 सीटों पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 09:27 (IST)
Link Copied
आप और बीजेपी की कड़ी टक्कर
शुरुआती रुझानों में AAP-120 , BJP-119, Congress-10 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 09:12 (IST)
Link Copied
Election Results: शुरुआती रुझानों में BJP 126 सीटों पर और AAP 117 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-120 , BJP-117, Congress-11सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 09:06 (IST)
Link Copied
शुरुआती रुझानों में BJP 126 सीटों पर और AAP 109 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-126 , BJP-109, Congress-13 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 09:01 (IST)
Link Copied
शुरुआती रुझानों में BJP 127 सीटों पर और AAP 107 सीटों पर आगे


शुरुआती रुझानों में AAP-127 , BJP-107, Congress-13 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 09:00 (IST)
Link Copied
बीजेपी 114, आप 111 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे

बीजेपी 114, आप 111 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे

Dec 07, 2022 08:57 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: शुरुआती रुझानों में BJP 110 सीटों पर और AAP 108 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-110, BJP-108, Congress-12 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 08:52 (IST)
Link Copied
Delhi MCD Results: शुरुआती रुझानों में BJP 103 सीटों पर और AAP 101 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-101, BJP-103, Congress-12 सीटों पर आगे
Dec 07, 2022 08:47 (IST)
Link Copied
Delhi Results: बीजेपी 110 सीटों पर और आप 90 सीटों पर आगे
Dec 07, 2022 08:45 (IST)
Link Copied
Delhi Election Results: शुरुआती रुझानों में BJP 111 सीटों पर और AAP 88 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-88, BJP-111, Congress-8 पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 08:40 (IST)
Link Copied
Results: शुरुआती रुझानों में AAP 89 सीटों पर और बीजेपी 83 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-89, BJP-83, Congress-8 पर आगे चल रहे हैं.
Dec 07, 2022 08:36 (IST)
Link Copied
शुरुआती रुझानों में AAP 78 सीटों पर और बीजेपी 57 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-78, BJP-57, Congress-7 पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 08:33 (IST)
Link Copied
Delhi Chunav: मनीष सिसोदिया पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल के घर
एमसीडी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है.  डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया फिलहाल सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं. 
Dec 07, 2022 08:28 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: शुरुआती रुझानों में AAP 55 सीटों पर और बीजेपी 38 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-55, BJP-38, Congress-8 पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 08:24 (IST)
Link Copied
शुरुआती रुझानों में AAP 35 सीटों पर और बीजेपी 28 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-35, BJP-28, Congress-7 पर आगे चल रही है.

Dec 07, 2022 08:21 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: शुरुआती रुझानों में AAP 27 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-27, BJP-20 पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 08:19 (IST)
Link Copied
रुझान : अबुल फजल एनक्लेव से आम आदमी पार्टी के वाजिद खान आगे
शुरुआती रुझानों में अबुल फजल एनक्लेव से आम आदमी पार्टी के वाजिद खान आगे हैं और कांग्रेस से अरीबा खान पीछे.
Dec 07, 2022 08:14 (IST)
Link Copied
MCD Results: शुरुआती रुझानों में AAP चल रही है 5 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में AAP-5, BJP-1 पर आगे चल रही है.
Dec 07, 2022 08:12 (IST)
Link Copied
MCD Results: वोटों की गिनती जारी, CWG Village Sports Complex से आई तस्वीरें
एमसीडी चुनावों के लिए वोटिंग जारी है. तस्वीरें CWG Village Sports Complex की हैं.
Dec 07, 2022 08:00 (IST)
Link Copied
Delhi Results: एमसीडी चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू
एमसीडी चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. थोड़ी देर में स्थिति साफ होने लगेगी कि एमसीडी में कौन काबिज होने जा रहा है.
Dec 07, 2022 07:41 (IST)
Link Copied
Election Results: निकाय चुनाव में आप, बीजेपी ने 250, कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार उतारे
आप और भाजपा दोनों ने 250 उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस के पास 247 उम्मीदवार थे. इसके अलावा 382 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं. अन्य दलों में मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने 132 वार्डों, राकांपा ने 26 और जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 पर चुनाव लड़ा.
Dec 07, 2022 07:28 (IST)
Link Copied
Municipal Election Results: वोटिंग से पहले बीजेपी और आप के दफ्तर में गहमागहमी तेज
वोटिंग से पहले ही बीजेपी और आप के दफ्तर पर गहमागहमी तेज हो गई है. एक्जिट पोल्स में आप की जीत के आसार जताए गए हैं जबकि बीजेपी का कहना है कि एक्जिट पोल गलत साबित होंगे.
Dec 07, 2022 07:17 (IST)
Link Copied
चुनाव परिणाम : बीजेपी ने कहा, एग्जिट पोल गलत साबित होंगे
एमसीडी चुनावों की मतगणना से पहले भाजपा ने उम्मीद जताई है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे. एग्जिट पोल से पता चला है कि एमसीडी चुनावों में आप को बंपर जीत मिलने के आसार हैं. दिल्ली बीजेपी के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे और बीजेपी एमसीडी पर फिर से राज करेगी. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अभी एक्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर यकीन करना जल्दबाजी होगी.
Dec 07, 2022 07:03 (IST)
Link Copied
Election Results: मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है.
Dec 07, 2022 06:49 (IST)
Link Copied
Delhi MCD Results: दिल्ली में इन जगहों पर बनाए गए हैं मतदान केंद्र
मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं.
Dec 07, 2022 06:40 (IST)
Link Copied
Election Results: एमसीडी चुनावों के लिए मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं
 दिल्ली में नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई और बुधवार को होनी वाली मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
Dec 07, 2022 06:39 (IST)
Link Copied
MCD Results: एग्जिट पोल में आप की जीत के अनुमान के बाद केजरीवाल ने दी थी दिल्लीवासियों को दी बधाई
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पार्टी की भारी बहुमत के साथ जीत के अनुमान के बाद मंगलवार को दिल्ली की जनता का आभार जताया था.
Dec 07, 2022 06:36 (IST)
Link Copied
MCD चुनाव : Poll of Exit Polls में AAP को प्रचंड बहुमत, 15 साल बाद हार सकती है BJP
 एमसीडी चुनाव के Poll of Exit Polls में आम आदमी पार्टी के प्रभावी जीत हासिल करने का अनुमान जताया है. दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के पहले Exit Poll (आज तक) के अनुमान के अनुसार  अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. आज तक के एक्जिट पोल में AAP को एमसीडी चुनाव में 250 में से 149 से 171 वार्डों पर जीत मिलती बताई गई हैं. Times Now  के एक अन्‍य exit poll में  AAP को 146 से 156 सीटें मिलती बताई गई हैं. Aaj Takके Exit Poll में बीजेपी को 69 से 91 के बीच वार्डों में जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि Time Nows ने पार्टी को 84 से 94 के बीच वार्डों में जीत मिलने की संभावना जताई है.  (यहां पढ़ें पूरी स्टोरी)
Dec 07, 2022 06:33 (IST)
Link Copied
MCD Election Results: मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी
एमसीडी के परिणाम  के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.
Dec 07, 2022 06:33 (IST)
Link Copied
MCD Election: मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी
एमसीडी के परिणाम  के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Explainer : जम्मू में क्यों बढ़ रहे हैं आतंकी हमले? पैटर्न में क्या दिख रहा बदलाव?
Delhi MCD Election Results 2022: MCD में आप की जीत, अब दिल्ली में होगी AAP की पहली 'डबल इंजन' सरकार
अब माननीय हुए भिंडरावाला के भक्त अमृतपाल,जानें खालिस्तान से लेकर संसद में शपथ तक का सफर
Next Article
अब माननीय हुए भिंडरावाला के भक्त अमृतपाल,जानें खालिस्तान से लेकर संसद में शपथ तक का सफर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;