मुंबई:
मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को एक शॉपिंग एरिया में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. इमारत से धुएं का विशाल गुबार भी निकलते देखा गया.
अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट से शाम 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आठ पांच इंजन और पांच जंबो टैंकर मौके पर पहुंचे. आग अस्थायी रूप से बने सजावटी पंडाल में लगी. लेवल 2 में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
अग्निशामक जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि खेल परिसर आवासीय और व्यवसायिक जैसी कई ऊंची इमारतों से घिरा हुआ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Massive Fire Broke Out, Shopping Area, Andheri Mumbai