विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2016

महाराष्ट्र : पांच साल की बच्ची से रेप और उसके एक वर्षीय भाई को यातनाएं देने का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : पांच साल की बच्ची से रेप और उसके एक वर्षीय भाई को यातनाएं देने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
पालघर (महाराष्ट्र): पांच साल की एक बच्ची के साथ दो व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने और उसके एक साल के भाई को यातनाएं देने की घटना के करीब चार महीने बाद राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बोइसर पुलिस थाने के निरीक्षक केएस हेगाजे ने बताया कि 29 मार्च को जिले के बोइसर इलाके में दो व्यक्ति एक घर में घुसे और अपने माता-पिता से साथ सो रहे दोनों बच्चों को उठा ले गए। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने बाद में बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बच्चे के कान और उसके निजी अंगों को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रमिक के तौर पर काम करने वाले माता-पिता को बिलखते बच्चे घर से कुछ दूरी पर मिले। उन्होंने कहा कि घटना के बाद विशेष पुलिस दल गठित किए गए थे और उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को पिछले हफ्ते राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। बाद में उसे यहां लाया गया। उसकी पहचान 20 वर्षीय अनिल उर्फ काला ज़ालिम शेख के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। आरोपी नशेड़ी है और डलिया बनाता था और पीड़िता के घर के पास ही बेचता था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
महाराष्ट्र : पांच साल की बच्ची से रेप और उसके एक वर्षीय भाई को यातनाएं देने का आरोपी गिरफ्तार
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com