बीजेपी उम्मीदवार किशन कठोरे के महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष पद से नाम वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस के नाना पटोले निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बन गए हैं. कांग्रेस ने शनिवार को शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नाना पटोले के नाम की घोषणा की थी. वहीं भाजपा ने किशन कठोरे का नाम आगे किया था. रविवार को सुबह 10 बजे नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने से पहले ही कठोरे ने नाम वापस ले लिया.
बीजेपी के पूर्व सांसद और वर्तमान में कांग्रेस से सकोली के विधायक नाना पटोले ने था कि उन्हें निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, '' उन्हें (बीजेपी) लोकतंत्र में अपने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारने का अधिकार है. लेकिन महाराष्ट्र में यह परंपरा रही है कि अध्यक्ष को निर्विरोध चुना जाता है. हमें उम्मीद है कि यह परंपरा जारी रहेगी."