लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बीजेपी (BJP) ने 2 मार्च को 195 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी की पहली लिस्ट में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) समेत ज्यादातर मंत्रियों का नाम है. लेकिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम नहीं है. इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महा विकास अघाड़ी (MVA) से इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया है. उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) ने कहा कि दिल्ली के सामने मत झुकिए. अब ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis) ने प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही फडणवीस ने बताया कि नितिन गडकरी का नाम बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल है या नहीं.
देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा, "गडकरी हमारे बड़े नेता हैं. वो महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ते हैं. महायुति (महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार (गुट) के बीच राज्य की सीटों (Maharashtra Seat Sharing) पर निर्णय नहीं हुआ है. यह चर्चा जब होगी, तब नितिन गडकरी का नाम आएगा." फडणवीस ने कहा, "उद्धव ठाकरे खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. यह बेहद हास्यास्पद है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस को लगा झटका, बैंक अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन पर रोक लगाने की याचिका IT ट्रिब्यूनल में खारिज
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के तुलजापुर में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा, "बीजेपी की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है. प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे के बराबरी में जिन्होंने काम किया, उन नितिन गडकरी का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. नितिन जी छोड़ दीजिए, महाविकास अघाड़ी (MVA) की तरफ से चुनाव लड़िए हम आपको जीताकर लाएंगे."
फडणवीस ने कहा- खुद की पार्टी का बैंड बजा पड़ा और ऑफर दे रहे
उद्धव ठाकरे के इस ऑफर के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव की पार्टी का खुद बैंड बजा पड़ा है. उनका यह ऑफर बेहद हास्यास्पद है. यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो.
आंध्र प्रदेश में BJP-TDP और जनसेना का गठबंधन तय! बीजेपी 6 से 8 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय
महाराष्ट्र में NDA के सहयोगी दलों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. तय फॉर्मूले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 30 से 32 सीटों पर शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. हालांकि, अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.
बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने शनिवार (2 मार्च) की शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी किए. 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है. इस लिस्ट में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से और अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं