लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal) ने कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स (Congress Bank Accounts) के खिलाफ विभाग की कार्रवाई को रोकने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर पार्टी के बैंक अकाउंट से 65 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है. पार्टी पर 115 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था. कांग्रेस ने कहा कि टैक्स रिटर्न का मामला इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) में लंबित है. IT डिपार्टमेंट ने गैर लोकतांत्रिक तरीके से मंगलवार (20 फरवरी) को पैसे निकाले हैं.
शुक्रवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक्शन के खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस के वकील विवेक तन्खा ने ट्रिब्यूनल से अगले 10 दिनों तक इस आदेश को स्थगित रखे जाने की अपील की. सूत्रों ने कहा कि पार्टी अब दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर करेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अजय माकन ने 16 फरवरी को कहा था- "हमें 14 फरवरी को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं. वे हमारे चेक क्लियर नहीं कर रहे. कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स भी फ्रीज कर दिए गए हैं. इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है."
सरकार में आए तो 30 लाख सरकारी नौकरियां, राहुल गांधी ने युवाओं को दीं 5 गारंटी
कांग्रेस ने इनकम टैक्स के एक्शन को लेकर बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने पूरे मामले को 'राजनीति से प्रेरित' बताया. कांग्रेस ने बीजेपी सरका पर 'वित्तीय आतंकवाद' और उसके प्राथमिक विपक्ष को 'पंगु' करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं