विज्ञापन

लोकसभा में नहीं हुआ PM मोदी का संबोधन, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन स्थगित

पीएम मोदी के संबोधन से ठीक पहले ही सदन में विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर अपना हंगामा शुरू कर दिया था. इस वजह से ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को कुल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

लोकसभा में नहीं हुआ PM मोदी का संबोधन, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन स्थगित
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
  • लोकसभा में पीएम मोदी का अभिभाषण विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है
  • बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा था
  • पीएम मोदी शाम पांच बजे लोकसभा में पहुंचे और बीजेपी सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लोकसभा में पीएम मोदी का अभिभाषण कल तक के लिए टाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये फैसला विपक्ष के लगातार हंगामे को देखते हुए लिया गया है. अब पीएम मोदी गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. आपको बता दें कि आज शाम पांच बजे पीएम मोदी को लोकसभा में अपना संबोधन देना था. लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. पीएम का संबोधन टलने पर बीजेपी के विवेक ठाकुर ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. उससे ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. देश के लोकतंत्र के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं विपक्ष के डरने वाले बयान पर विवेक ठाकुर ने कहा- आपको लगता है पीएम डरेंगे. मालूम हो कि पीएम का संबोधन टलने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम डर गए हैं.

विपक्ष के हंगामे के बीच स्थगित हुई कार्यवाही

बुधवार को सुबह से ही संसद में विपक्ष का हंगामा जारी रहा. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही को तीन बार के लिए स्थगित किया गया था. शाम पांच बजे जब पीएम मोदी आए उस वक्त भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. स्पीकर की तमाम कोशिशों के बाद भी जब विपक्षी सांसद नहीं मानें तो आखिरकार लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. 

अपने संबोधन के लिए लोकसभा में पहुंच चुके थे पीएम मोदी

पीएम मोदी लोकसभा में अपने संबोधन के लिए पांच बजे सदन के अंदर पहुंच गए थे. उनके सदन में पहुंचते ही बीजेपी के सांसदों ने अपनी सीट से उठकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सदन में अपनी तय सीट तक पहुंचे. वहां गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया.

इसके बाद पीएम मोदी ने सदन में मौजूद अन्य सांसदों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन के लिए अपनी सीट पर बैठ गए. लेकिन इससे पहले की पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर हंगामा करने लगे. बताया जा रहा है कि विपक्ष की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की कुर्सी के आसपास घेराबंदी कर ली थी. हंगामे को बढ़ता देश स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष को बोलने से रोकना लोकतंत्र पर कलंक', लोकसभा में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com