LIVE Updates: कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटा है. जिससे पहलगाम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि अनंतनाग जिले में दो जगहों पर बादल फटने की घटना हुई है. यहां भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. बादल फटने से खेती की जमीन को नुकसान पहुंचा कई होटल भी पानी में डूब गए हैं. स्थानीय जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है. पर्यटकों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. क्योंकि बाढ़ के पानी का असर भी तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है.
जम्मू-कश्मीर चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके बाद सलाल डैम के कई गेट खोल दिए गए है. यहां पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा था. जिसके बाद नदी के डैम के खोले गए हैं.
उत्तराखंड में बारिश से गंगाजी का जलस्तर बढ़ा
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पहाड़ों पर भी लगातार बारिश हुई है. जिससे ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा और यहां त्रिवेणी घाट पर कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं हैं. वहीं हरिद्वार में भी जलस्तर बढ़ा है. ऐसे में प्रशासन ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. जबकि लोगों को गंगा नदी के पास सावधानी से जाने को कहा है.
हिमाचल में बारिश के बाद शिमला में छाया कोहरा
हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लैडस्लाइड होने के बाद यहां मलबा हटाया जा रहा है. वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला में भी बारिश के बाद शनिवार शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है.
कश्मीर के अनंतनाग में बादल फटा
कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटा है. जिससे पहलगाम समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. यहां घरों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने यहां लगातार बारिश होने की संभावना भी जताई है. वहीं बादल फटने के बाद मौसम बदल रहा है. ऐसे में लोगों और घूमने आए पर्यटकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है.