3 years ago
नई दिल्ली:
Monsoon Session LIVE Updates: मणिपुर हिंसा और सरकार के ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के चलते हंगामाखेज़ रहे संसद के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है. सदन में आज भी हंगामा देखने को मिल रहा है. समूचे सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने मणिपुर में हिंसा को लेकर जो़रदार हंगामा किया, और अविश्वास प्रस्ताव भी लाए, जिस पर हुई बहस का जवाब गुरुवार रात को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया. PM के उत्तर के बीच ही विपक्षी दलों के बायकॉट के बाद अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से ही खारिज हो गया था.