विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस लाइव अपडेट: देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट हो चुके हैं. 11 राज्यों  से गुरुवार शाम मिले आंकड़ों के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 80,759 हो गई है. बीते दो दिनों में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. इससे पहले आज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में सुधरकर 13.9 दिन हो गई है. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, जो 17 मई तक प्रभावी रहेगा. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है.

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi​ :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19, Corona In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com