विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2019

पुलवामा हमले के बाद गुस्से में कुमार विश्वास, कहा- कुत्ता पागल हो जाए तो...

पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का फूट पड़ा.

पुलवामा हमले के बाद गुस्से में कुमार विश्वास, कहा- कुत्ता पागल हो जाए तो...
डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है.
  • कुमार विश्वास ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
  • अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की कविता
  • कविता के जरिये नेताओं पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का फूट पड़ा. उन्होंने एक बार फिर राजनेताओं पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता साझा की है. कुमार विश्वास ने लिखा है, 'देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें? इसी कश्मकश में हर जीती बाज़ी हारी जाती है, एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे ? कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है'. आपको बता दें कि पिछले दिनों जब पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की अंतिम यात्रा में शामिल बीजेपी के कुछ नेताओं और मंत्रियों के हंसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो इन तस्वीरों को देखकर कुमार विश्वास (kumar vishwas) भड़क गए थे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के ठहाके लगाने की तस्वीर वाली पोस्ट पर भड़ास निकाली.

कुमार विश्वास (kumar vishwas) ने ट्वीट किया-प्रधानमंत्री @narendramodi जी ! क्या ज़रूरी है कि ऐसे मंत्रीगण जांबाज़ शहीदों के शवों पर ठहाके लगाने के लिए भेजे ही जाएं  ? आप इन नमूनों से कहिए अपने सरकारी बंगलों में मगन रहें, देश अपने शौर्य शहीदों का शोक स्वाभिमान के साथ स्वयं मना लेगा. दरअसल, मंत्री सत्यपाल सिंह मेरठ के शहीद अजय कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. इस दौरान वह बगल बैठे एक नेता के साथ ठहाके लगाते कैमरे में कैद हुए. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिस पर केंद्रीय मंत्री को काफी आलोचना झेलनी पड़ी. शहीद अजय कुमार के घर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी, जब जूते पहनकर बैठने पर शहीद के परिवारवालों ने नाराजगी जाहिर की थी. बाद में बीजेपी के नेताओं को माफी भी मांगनी पड़ी थी. 

वीडियो- सिटी सेंटर: शहीद के घर राहुल-प्रियंका और पाकिस्तानी कैदी की हत्या 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Kumar Vishwas Tweet, Pulwama Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com