Kisan Andolan Live Updates : किसान आंदोलन के बीच संसद का बजट सत्र जारी है. शुक्रवार को राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसान आंदोलन बस एक राज्य तक ही सीमित है और कृषि कानूनों पर किसानों को भड़काया गया है. कृषि कानूनों की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ये कानून किसानों के हित में लाई है और इससे उनकी आय बढ़ेगी.
उधर, किसान आंदोलन के तहत शनिवार को चक्का जाम निकाला जाने वाला है. हालांकि, शुक्रवार को किसान नेताओं ने एक बैठक की है, जिसके बाद घोषणा की गई है कि इस अभियान के तहत दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन बाकी जगहों पर यह प्रदर्श होगा.
इधर, रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों की ओर से टिप्पणियां आने के बाद सरकार ने इसका विरोध किया है और दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप में जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज की है.