खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस लगातार ढूंढ रही है. इस बीच अमृतपाल सिंह के राजस्थान में होने के इनपुट मिले हैं. इनपुट के आधार पर राजस्थान में पु्लिस खालिस्तान समर्थक की धरपकड़ के लिए पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 5 जिलों- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा जोधपुर, जयपुर, कोटा में भी पुलिस और एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं. अनुमान है कि वह इन बॉर्डर इलाकों से होते हुए पाकिस्तान भाग सकता है.
सेंट्रल एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ही यह आशंका जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह राजस्थान के सरहदी इलाकों में कहीं पर शरण लेकर छिपा हुआ है. गंगानगर और हनुमानगढ़ पंजाब और पाकिस्तान दोनों के बॉर्डर एरिया पर हैं, यहां सिख समाज के लोग भी बड़ी तादाद में रहते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
27 दिनों से फरार
वारिस पंजाब का प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब 27 दिनों से फरार है. पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा.
अजनाला पुलिस थाने में किया था हमला
अमृतपाल की बयानबाजी को पहले सरकार तरजीह नहीं दे रही थी. 23 फरवरी को उसने साथियों के साथ अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया. इससे पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हुई. इससे सरकार भी सतर्क हो गई. इसके बाद ही अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई का फैसला हुआ.
विदेश से फंडिंग मिलने का शक
अमृतपाल के लिंक ISI के साथ जुड़े होने के प्रारंभिक संकेत मिलने के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई थी. अमृतपाल को विदेश से फंडिंग मिलने का शक है. उसके महंगी गाड़ियों में सफर करने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में इस केस में जल्दी ही NIA की एंट्री हो सकती है.
अमृतपाल ने की थी सरबत खालसा की बैठक बुलाने की मांग
अभी तक गिरफ्तारी से बच रहे अमृतपाल सिंह ने मार्च के आखिर में सिखों की एक बैठक 'सरबत खालसा' की मांग की थी. अमृतपाल का ये वीडियो जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल को बैसाखी समारोह तक राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं. अमृतपाल ने बैसाखी के अवसर पर पंजाब के बठिंडा में "सरबत खालसा" सभा आयोजित करने के लिए सिख निकाय अकाल तख्त से गुजारिश की थी.
अमृतपाल का सबसे करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार
इससे पहले अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह सोमवार को गिरफ्तार किया जा चुका है. पंजाब पुलिस ने उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया. पिछले महीने पुलिस को चकमा देकर जालंधर से फरार होने के बाद से दोनों लगातार साथ थे. IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पप्पलप्रीत सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. उस पर पहले से 6 केस दर्ज हैं. उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है.
ये भी पढ़ें:-
भगोड़े अमृतपाल सिंह का सबसे करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया NSA
पुलिस को चकमा देने के लिए अमृतपाल सिंह ने जोगा को दे दिया था मोबाइल, सामने आया CCTV फुटेज
"मैं सरेंडर नहीं करने वाला": भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लगातार दूसरे दिन जारी किया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं