विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2014

केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली

पटना:

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई गई। राजभवन में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोषित ने त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पास बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह डॉ डीवाई पाटिल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया।

त्रिपाठी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव और विधान परिषद में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी, कई मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संविधान विशेषज्ञ त्रिपाठी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था और उन्होंने 1956 से 2014 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की। वह तीन बार- 1991, 1997 और 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। बिहार के राज्यपाल की शपथ लेने के बाद त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि वह जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, जहां भी जरूरी होगा, मैं सरकार को सलाह दूंगा और मार्गदर्शन करूंगा। जब उनसे पूछा गया कि वह बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कैसे अपने समय का बंटवारा करेंगे, उन्होंने कहा, यह कोई समस्या नहीं होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com