विज्ञापन

18 प्लॉट, लग्जरी कारें,करोड़ों का सोना...कर्नाटक में 14 करोड़ का इंजीनियर, दो दिन चली रेड में मिला खजाना

लोकायुक्त अधिकारियों ने सिटी डेवलपमेंट सेल में सहायक कार्यपालक अभियंता (Assistant Executive Engineer) अजय सिंह राजपूत के पास से 14 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया है. टीम को इस संपत्ति की जांच करने में दो दिन लग गए.

18 प्लॉट, लग्जरी कारें,करोड़ों का सोना...कर्नाटक में 14 करोड़ का इंजीनियर, दो दिन चली रेड में मिला खजाना
belagavi news 14 crore engineer
  • बेलगावी में सहायक कार्यपालक अभियंता अजय सिंह राजपूत के खिलाफ 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
  • अधिकारियों ने दो दिनों तक सात स्थानों पर छापेमारी कर उनके घर, कार्यालय और बैंक लॉकर की जांच की है
  • जांच में बेलगावी में तीन मकान और सवदत्ती, हुबली, हुक्केरी में 18 प्लॉट पाए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कर्नाटक के बेलगावी में एक इंजीनियर के घर से अथाह संपत्ति का खुलासा हुआ है. लोकायुक्त अधिकारियों ने सिटी डेवलपमेंट सेल में सहायक कार्यपालक अभियंता (Assistant Executive Engineer) अजय सिंह राजपूत के पास से 14 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया है. टीम को इस संपत्ति की जांच करने में दो दिन लग गए. 

दो दिन तक चली छापेमारी, 14 करोड़ की संपत्ति 

दो दिनों तक चली इस छापेमारी में एक साथ सात स्थानों पर रेड डाली गई, जिनमें अंजनैया नगर स्थित उनका घर, कार्यालय परिसर और बैंक लॉकर शामिल थे. जांच के दौरान अधिकारियों को बेलगावी में तीन मकान और सवदत्ती, हुबली और हुक्केरी में 18 प्लॉट मिले हैं.छापेमारी के दौरान 6 किलो सोना, 5 किलो चांदी, 3.12 करोड़ रुपये की जमा राशि, साथ ही लग्जरी कारें और बाइक भी जब्त की गईं हैं.फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का ध्यान उन संपत्तियों पर है, जो कथित तौर पर ज्ञात आय से अधिक अर्जित की गई हैं.

यह भी पढ़ें-  अपनी लैंबोर्गिनी में जाकर सड़क की सफाई करो... ट्रैफिक रूल तोड़ने की ऐसी सजा पहले सुनी है क्या?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com