विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

जम्मू में बीजेपी विधायक ने मोमोज की बिक्री के खिलाफ शुरू किया अभियान, बताया 'साइलेंट किलर'

पूर्वोत्तर भारत का मशहूर व्यंजन मोमोज तेजी से उत्तर समेत समूचे भारत में स्ट्रीट फूड प्रेमियों का पसंदीदा व्यंजन बनता जा रहा है. लेकिन कहा जाता है कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं है.

जम्मू में बीजेपी विधायक ने मोमोज की बिक्री के खिलाफ शुरू किया अभियान, बताया 'साइलेंट किलर'
  • मोमोज तिब्बत का पारंपरिक और मशहूर व्यंजन है
  • सब्जी-मैदा से बने मोमोज को भाप में पकाया जाता है
  • भारत में मोमोज बड़ी तेजी से पसंदीदा स्ट्रीट फूड बना है
जम्मू: तिब्बत की गलियों से निकल कर मोमोज का तीखा जायका समूचे भारत में स्ट्रीट फूड के शौकीनों को दीवाना बना रहा है. दिल्ली में तो शायद ही कोई बाज़ार हो जहां मोमोज नहीं मिलता होगा. जम्मू की बात करें तो यहां पिछले कुछ समय से मोमोज की बढ़ती मांग के कारण मोमोज बेचने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. लेकिन भाप में पकने वाले इस मोमोज को लेकर जम्मू में विरोध के स्वर फूटने लगे हैं. यहां तो इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं. 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक की अगुवाई में जम्मू में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी मोमोज की बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. बीजेपी के एमएलसी रमेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले मोमोज के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था. उनका आरोप है कि मोमोज शराब या किसी और नशे से ज्यादा खतरनाक है. 
 
protest to ban momos


मोमोज की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए

विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए. उनके हाथों में मोमोज के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थीं. किसी पर लिखा था 'मोमोज-धीमी मौत' तो किसी पर 'मोमोज-साइलेंट किलर', कहीं लिखा था 'मोमोज धीरे-धीरे मौत की ओर.'

प्रदर्शनकारियों ने जम्मू की सड़कों पर मार्च निकाला और लोगों को मोमोज के सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर को लेकर जागरुक किया. 

स्वास्थ्य पर मोमोज के खतरनाक प्रभाव के बारे में बीजेपी विधायक रमेश अरोड़ा बताते हैं, अजिनोमोटो (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) मोमोज का जायका बनाने में इस्तेमाल होता है, जोकि सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है और यह कैंसर की वजह भी हो सकता है. कई गंभीर बीमारियों के पीछे अजिनोमोटो होना पाया गया है. 
 
bjp mlc ramesh arora


मोमोज के खिलाफ अभियान का नेतृत्व बीजेपी विधायक रमेश अरोड़ा कर रहे हैं

अपने अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार मोमोज की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला नहीं लेते, वे लगातार अभियान चलाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि मोमोज का नशा हमारे नौजवानों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रीट फूड कल्चर हमारे भारतीय खानपान की संस्कृति पर गलत असर डाल रही है और स्ट्रीट फूड सेहत के लिए कितान खतरनाक है यह सभी को पता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protest Against Momos, BJP MLC Ramesh Arora Momo Ban, Street Food Momos, Dangerous Than Alcohol, Silent Killer, Slow Death, Ajinomoto, Jammu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com