इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन (Israel Palestine Conflict) हमास (Hamas) के बीच जंग का आज 13वां दिन है. गाजा पट्टी (Gaza Strip)में चल रही जंग का असर भारत की राजनीति पर भी दिख रहा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के फिलीस्तीन को लेकर दिए बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. फडणवीस ने पवार से तुष्टिकरण की राजनीति न करने की अपील की है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग ने दुनिया को दो हिस्सा में बांट दिया है. ऐसा ही कुछ भारत की राजनीति में भी दिख रहा है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जंग पर हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक... देखें तो भारत की भूमिका हमेशा फिलिस्तीन के साथ रही है. लेकिन पीएम मोदी इजरायल के साथ हैं. पवार ने कहा कि भारत आसपास के देशों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी ने पवार को निशाने पर ले लिया
शरद पवार के फिलिस्तीन के समर्थन वाले बयान के बाद बीजेपी ने पवार को निशाने पर ले लिया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने पवार से तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर आतंकवाद की निंदा करने की अपील की. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार को अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को हमास के पास भेजने की अजीब सलाह दे डाली है.
सुप्रिया सुले बोलीं- वो महिलाओं का अपमान करते हैं
उधर, सुप्रिया सुले ने हेमंता बिश्वा सरमा के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिनके डीएनए में कांग्रेस है. वह महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी हेमंता सरमा के बयान की निंदा करते हुए इतिहास पढ़ने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें:-
"आपके पास गाजा के लोगों का कष्ट कम करने का मौका है तो जरूर करिए": इजरायल को बाइडेन की सलाह
दुखी हूं, आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ आज और हमेशा आपके साथ खड़ा हूं : इजरायल में बोले ऋषि सुनक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं