विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने इजरायली समकक्ष एली कोहेन से फोन पर बात की और गाजा, लेबनान तथा क्षेत्र में समुद्री यातायात की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. यह बातचीत, जयशंकर के फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह के साथ बात करने के दो दिन बाद हुई है.
विदेश मंत्री ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अभी-अभी इजराइली विदेश मंत्री से बात हुई. गाजा में स्थिति, लेबनान और क्षेत्र में समुद्री यातायात की सुरक्षा पर चर्चा की. संपर्क में बने रहेंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइली शहरों पर किए गए अभूतपूर्व हमले के बाद बदले की कार्रवाई के तहत इजराइल ने गाजा में अपना सैन्य आक्रमण जारी रखा है. इजराइली हमले में गाजा में करीब 17,000 लोग मारे गए हैं.
भारत तनाव घटाने और फलस्तीन मुद्दे के द्विराष्ट्र समाधान की दिशा में प्रत्यक्ष शांति वार्ता को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की स्थिति बनाने का आह्वान करता रहा है. भारत ने हमास के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं