राजस्थान के रहने वाले IPS अफसर और संभल यूपी के SP कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा रविवार (29 मार्च) को जोधपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए. शादी समारोह के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब वरमाला के लिए जैसे ही अंशिका वर्मा आगे बढ़ीं, केके बिश्नोई पहले हल्के से पीछे हटे और फिर मुस्कुराते हुए घुटनों पर बैठ गए. इसके बाद अंशिका ने उन्हें वरमाला पहनाई, इस दौरान माहौल तालियों और खुशी से गूंज उठा.
शाही अंदाज में हुई शादी
शादी समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और शाही अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के साथ-साथ कई खास मेहमान भी शामिल हुए. आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था. आज (30 मार्च) शाम को होने वाले रिसेप्शन में कई वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया है. समारोह को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली ASP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं अपनी शादी में केके बिश्नोई का अलग अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी. देखें वीडियो pic.twitter.com/EnRcVJQJRD
— NDTV India (@ndtvindia) March 30, 2026
रेंज रोवर से निकली बारात
IPS केके बिश्नोई फूलों से सजी रेंज रोवर से बारात गए. इसके बाद द्वारपूजा स्थल तक घोड़ी पर बैठकर गए. केके बिश्नोई मूछों पर ताव देते दिखे. पारंपरिक राजस्थानी जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण किए हुए थे. ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गानों के बीच बाराती थिरक रहे थे.

द्वारपूजा पर बैठे आईपीएस केके बिश्नोई.
मां ने निभाई पंरपरा
बाड़मेर में जन्मे संभल के SP केके बिश्नोई बारात रवाना होने से पहले उनकी मां ने एक प्राचीन राजस्थानी परंपरा निभाई. मां ने बेटे केके बिश्नोई को स्तनपान कराकर बारात विदा की. जिसे देखकर सभी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. मां ने बेटे को इस रस्म के जरिए नई गृहस्थी में प्रवेश करनी की शभकामनाएं दी.

आईपीएस केके बिश्नाेई की मां ने स्तनपान कराकर बारात रवाना किया.
जोधपुर में हुई शादी
कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल के एसपी हैं और उनकी दुल्हन अंशिका वर्मा बरेली की एएसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. दोनों गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे. विवाह की रस्में बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' और जोधपुर के अजीत पैलेस में हुई.
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार का विधान परिषद से आज इस्तीफा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी छोड़ेंगे सदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं