- भारत ने कभी भी अमेरिका में इस तरह निवेश नहीं किया है जैसा कि वह आज कर रहा है और यह पारस्परिक है. हम भारत में भी ऐसा ही कर रहे हैं.
- भारतीय अमेरिकियों ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और हमारे मूल्यों का बढ़ाया. हमें उनके अमेरिकी होने पर गर्व है.
- पीएम मोदी और मैं भारत-अमेरिका संबंधों को परिभाषित करने वाली हर चीज का जश्न मनाने के लिए ह्यूस्टन आए हैं.
- भारत और अमेरिका दोनों समझते हैं कि हमें अपने देशों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है. हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित करना होगा. भारत और अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से दुनिया को मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
- हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारतीयों की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों तक पहुंच हो. जल्द ही, भारत के लोगों की एनबीए बास्केटबॉल तक पहुंच होगी. भारत में पहला गेम देखने के लिए लोग मुंबई में इकट्ठा होंगे. प्रधानमंत्री क्या मैं आमंत्रित हूं?
- पीएम मोदी, मैं हमारे राष्ट्रों को पहले से ज्यादा समृद्ध बनाने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं.
- दोनों देश अपने संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही कई रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेंगे.
- हम अमेरिका में यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस फोर्स बना रहे हैं और हम अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
- हम साथ में मिलकर नई बीमारियों का इलाज खोजेंगे और लाखों जिंदगियों को बचाएंगे.
- भारत और अमेरिका मिलकर अपने राष्ट्र को मजबूत, अपने लोगों को संपन्न, अपने सपनों को बड़ा और अपने भविष्य को पहले से कहीं ज्यादा उज्जवल बनाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Donald Trump, Narendra Modi, Howdy Modi, Huston