विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

दस-पंद्रह सालों में अमेरिका, चीन से बड़ा होगा भारतीय विमानन बाजार : जयंत सिन्हा

उन्होंने कहा कि विमानन उद्योग कारोबार के मामले में भारतीय रेल के बराबर पहुंच गया है. मौजूदा वित्त वर्ष में इसकी कुल आय करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए है.

दस-पंद्रह सालों में अमेरिका, चीन से बड़ा होगा भारतीय विमानन बाजार : जयंत सिन्हा
नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा (फाइल फोटो)
  • कहा,10-15 वर्ष में भारत का विमानन बाजार अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ देगा.
  • मौजूदा वित्त वर्ष में इसकी कुल आय करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए है.
  • कहा, विमानन क्षेत्र की वृद्धि अभूतपूर्व है.
श्रीनगर: नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि अगले 10-15 वर्ष में भारत का विमानन बाजार अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि तब यहां एक वर्ष में एक अरब से ज्यादा यात्री विमान उड़ानें संचालित होंगी. सिन्हा ने यह बात यहां उद्यमियों के एक दिवसीय ‘आइडिया समिट-2017’ में कही. उन्होंने कहा कि विमानन उद्योग कारोबार के मामले में भारतीय रेल के बराबर पहुंच गया है. मौजूदा वित्त वर्ष में इसकी कुल आय करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए है.

यह भी पढ़ें : श्रीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल उड़ानों से जोड़ने पर विचार कर रही है सरकार, जम्मू में नया एयरपोर्ट

उन्होंने कहा, ‘विमानन क्षेत्र की वृद्धि अभूतपूर्व है. पिछले तीन-चार साल में हमने वास्तविक तौर पर 15-20 प्रतिशत की दर से वृद्धि की है. कुछ साल पहले हमारे यहां सालाना 10 करोड़ यात्री उड़ानों का परिचालन होता था जबकि चालू वित्त वर्ष में यह संख्या लगभग दोगुनी यानी 20 करोड़ हो गई है. अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है.’ सिन्हा ने कहा कि अमेरिका में सालाना करीब 90 करोड़ और चीन में 60 करोड़ यात्री उड़ानें होती हैं. अगले 15-20 साल में भारत में भी यात्री उड़ानों की संख्या एक अरब को पार कर जाएगी.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aviation Industry Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com