- स्पाइस-2000 बम का बंकर बस्टर वर्जन खरीदने की योजना
- बालाकोट में एयरस्ट्राइक के दौरान गिराए गए थे स्पाइस-2000 बम
- बंकर उड़ाने और इमारत नष्ट करने की क्षमता रखता है नया वर्जन
बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कैंप पर की गई एयरस्ट्राइक में मिली सफलता के बाद भारतीय वायुसेना (Indian Air Force), स्पाइस-2000 (Spice-2000) बम के एडवांस वर्जन (बंकर बस्टर वर्जन) को खरीदने की योजना बना रही है. यह बम इमारतों और बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर सकता है. बालाकोट स्ट्राइक के दौरान एयरफोर्स ने मिराज-2000 से स्पाइस-2000 बम गिराए थे लेकिन स्पाइस-2000 बम से इमारत नष्ट नहीं हुई थी बल्कि इसके जरिए केवल आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था. ये बम 70 से 80 किलो क्षमता के होते हैं जिससे मजबूत से मजबूत जगह को ध्वस्त किया जा सकता है. ये बम अपने वजन के बराबर टारगेट पर छेंद बनाते हैं और फिर इनके अंदर मंजूद बारूद दुश्मनों को तबाह कर देती है.
ये भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन का वायरल हो रहा नया VIDEO, सेल्फी की होड़ के बीच लगे 'भारत माता की जय' के नारे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब वायुसेना बंकर उड़ाने और इमारत नष्ट करने की क्षमता रखने वाले बम(एडवांस वर्जन) को लेने पर विचार कर रही है. संभावित खतरों से निपटने के लिए वायुसेना ने स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल लेने का भी मन बना लिया है. यह सौदा 300 करोड़ रुपए तक के किसी भी हथियार को खरीदने की शक्ति के तहत किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: मुंबई: एयरपोर्ट पर रनवे को पार कर गया इंडियन एयरफोर्स का विमान, कई उड़ानों में देरी
स्पाइस 2000 बम को इजरायल से लिया गया था जो भारतीय वायुसेना को मुख्य रूप से हथियार उपलब्ध करवाता है. गौरतलब है पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक की थी. इस दौरान वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे.
VIDEO: भारतीय वायुसेना ने हमला कर आतंकी कैंपो को किया तबाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं