विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया? विपक्ष के सवालों पर सरकार ने दिया ये जवाब

मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बारे में कई जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील की जानकारी अमेरिका से आने पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया? विपक्ष के सवालों पर सरकार ने दिया ये जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
  • भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के बाद जानकारी दी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टैरिफ घटाने की पुष्टि की, जिससे मेड इन इंडिया उत्पादों पर शुल्क कम होगा.
  • कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं ने ट्रेड डील की जानकारी ट्रंप द्वारा दिए जाने पर सवाल उठाया, जिसका जवाब आ गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

India-US Trade Deal: लंबे समय से अटके भारत-अमेरिका ट्रेड डील की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दी. ट्रंप का यह पोस्ट PM मोदी के साथ हुई उनकी बातचीत के कुछ देर बाद सामने आई. ट्रंप के सोशल पोस्ट के कुछ देर बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी टैरिफ को घटाए जाने की जानकारी दी. भारत-अमेरिका के बीच हुई यह डील दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेता डील की जानकारी ट्रंप द्वारा दिए जाने पर सवाल उठा रहे हैं. 

कांग्रेस का तंज- भारत को हर बात ट्रंप से पता चलती है

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक-दूसरे से बात की है. यह जानकारी भारत की ओर से नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई है.'उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है.'कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी डील की जानकारी ट्रंप द्वारा दी जाने पर सवाल उठाया. 

ट्रेड डील की जानकारी ट्रंप द्वारा दिए जाने पर जयराम रमेश का पोस्ट.

ट्रेड डील की जानकारी ट्रंप द्वारा दिए जाने पर जयराम रमेश का पोस्ट.

अमेरिका से क्यों आई ट्रेड डील की जानकारी, पीयूष गोयल ने दिया जवाब

विपक्ष के इस सवाल का जवाब मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिया. दरअसल मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बारे में कई जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील की जानकारी अमेरिका से आने पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. 

टैरिफ अमेरिका को कम करना था तो यह जानकारी ट्रंप ही देंगे ना... 

पीयूष गोयल ने कहा, "कई विपक्षी नेता कह रहे हैं कि ट्रेड डील के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति ने पहले क्यों ट्वीट किया? अरे भाई, रेसिप्रोकल टैरिफ तो अमेरिका ने लगाया था. अमेरिका को ही रेसिप्रोकल टैरिफ कम करना था. तो जब उनको टैरिफ कम करना है, टैरिफ 50 से 18 प्रतिशत हुआ, इतना कम हुआ तो स्वभाविक है कि जब टैरिफ अमेरिका को कम करना है तो यह जानकारी अमेरिका की ओर से ही आएगी." पीयूष गोयल ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का भी धन्यवाद कहा.

इस ट्रेड डील से सभी को लाभ होगा, ढेर अवसर मिलेंगेः पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा, "आज हर भारतवासी देशभर में PM मोदी का अभिनंदन कर रहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत बढ़िया ट्रेड डील किया है. जिसका देशवासियों को कई महीने से इंजतार था वो संपन्न किया है. इससे सभी को लाभ होगा. सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी ने कल तय किया.."

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेताओं पर हमलावर दिखे पीयूष गोयल

इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पीयूष गोयल कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं पर हमलावर नजर आए. उन्होंने राहुल गांधी की सोच नकारात्मक बताया. पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को देश की प्रगति से नफरत है, राहुल गांधी को जवाब देना पड़ेगा देश की जनता को. मैं राहुल गांधी और उनका साथ देने वाले अन्य दलों के सभी नेताओं की निंदा करता हूं. 

इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि इस डील से संबंधित फाइनल अंडरस्टैंडिंग और फुल डिटेल बहुत जल्द दोनों देशों जारी करेंगे.  

मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने किया था ट्रेड डील का ऐलान

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत पर लाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा.

यह भी पढ़ें - ये ट्रेड डील हमारे देशवासियों के लिए ढेर सारा अवसर लाने वाला है... यूएस के साथ डील पर बोले पीयूष गोयल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com