देश में एक बार फिर से बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को कुछ राज्यों में बढ़ते कोविड के मामलों और केंद्र की वैक्सीनेशन को तेज करने की कोशिशों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. एक साल पहले कोरोना के प्रसार के बाद से ही पीएम कुछ-कुछ अंतराल पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते रहे हैं. आज भी वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों का जायजा लेंगे.
पीएम मोदी ने ऐसी आखिरी मीटिंग में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर बातचीत की थी. उस वक्त वैक्सीनेशन का पहला चरण शुरू हो रहा था, जब लगभग तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना था. 1 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर की उम्र वालों और 45 साल से ऊपर के ऐसे लोग, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें वैक्सीन लग रही है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें कि इस बीच बुधवार की सुबह पिछले 24 घंटों में देश में कुल 28,903 नए केस दर्ज किए गए हैं. यह 11 दिसंबर, 2020 के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कोविड के अब तक कुल 1.14 करोड़ मामले हो चुके हैं और कुल मौतों का आंकड़ा 1,59,044 हो चुका है. यह भी बता दें कि 15 जनवरी, 2021 के बाद से आज सबसे ज्यादा मौतें- 188- दर्ज हुई हैं. 15 जनवरी को 191 मौतें दर्ज हुई थीं.
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश : भोपाल एवं इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू , अन्य आठ शहरों में 10 बजे बंद होंगे मार्केट
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा- 17,864 केस महाराष्ट्र, केरल से 1,970, पंजाब 1,463, कर्नाटक से 1,135 और गुजरात से 954 मामले दर्ज हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना केस के औसत आंकड़े 81 दिनों के उच्चतम स्तर पर हैं. बता दें कि एक महीने पहले तक कोरोना के नए मामले चार राज्यों में बढ़ रहे थे, लेकिन अब यह 19 राज्यों में मिल रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 10 दिनों में देश के 19 जिलों में से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है, इनमें से 15 जिले महाराष्ट्र में हैं.
केंद्र ने उद्धव ठाकरे की सरकार को बताया कि राज्य में 'कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो रही है' और राज्य में कोविड की गाइडलाइंस के पालन के अभाव के साथ 'कोरोना की टेस्टिंग और ट्रैकिंग को लेकर भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.' इनके अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन, मध्य प्रदेश के इंदौर और तमिलनाडु के राजधानी में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं