Coronavirus Cases Updates: भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी ने चिंताओं को बढ़ा दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 903 नए मामले सामने आए हैं. जोकि कल आए मामलों से 18 फीसदी ज्यादा है.इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,438,734 हो गई है. इस दौरान 188 और मरीज मौत के शिकार हुए हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,59,044 हो गई है. पिछले दिनों जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख के नीचे आ गई थी तो वहीं अब यह 2.5 लाख की तरफ तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. देश में इस वक्त 2 लाख 34 हजार 406 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं जोकि कुल मामलों को 2.05 फीसदी है.
Read Also: कोविड-19 के केसों में हो रहे इजाफे का स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया यह कारण...
थोड़ी राहत सिर्फ इस बात से महसूस की जा सकती है कि देश में इसकी रिकवरी रेट 96.56 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में जहां 17 हजार 741 मरीज ठीक हुए हैं तो वहीं अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 11,045,284 हो गई है. वहीं मृत्यु दर दो फीसदी के नीचे जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को मृत्यदुर 1.39 फीसदी दर्ज की गई.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 16 मार्च तक 22,92,49,784 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. इनमें से 9,69,021 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी. आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 188 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 87, पंजाब के 38, केरल के 15 और छत्तीसगढ़ के 12 लोग थे.
Read Also: Covid-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,59,044 लोगों की मौत हुई है. इनमें से महाराष्ट्र के 52,996, तमिलनाडु के 12,556, कर्नाटक के 12,403, दिल्ली के 10,945 , पश्चिम बंगाल के 10,297 , उत्तर प्रदेश के 8,750 और आंध प्रदेश के 7,185 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं