विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

देश में Covid-19 से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 32 लाख के पार, मृत्यु दर में भी आई कमी

भारत में बीते 24 घंटे में 69,564 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड-19 से ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है. देश में अब कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है.

देश में Covid-19 से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 32 लाख के पार, मृत्यु दर में भी आई कमी
भारत में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 32.5 लाख के पार है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • ब्राज़ील को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत
  • रिकवर हुुए मरीजों की संख्या 32 लाख के पार
  • मृत्यु दर में भी आई कमी
नई दिल्ली:

भारत में बीते 24 घंटे में 69,564 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड-19 (Covid-19) से ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है. देश में अब कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने वालों (Recovered Patients) की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है. वहीं, मृत्यु दर गिरकर 1.7 प्रतिशत रह गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र से सबसे अधिक 21.6 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश से 11.8, तमिलनाडु से 11, कर्नाटक से 9.5 और उत्तर प्रदेश से 6.3 प्रतिशत मामले सामने आए हैं.

मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल कोविड-19 के जितने रोगी हैं, उनमें से 26.76 प्रतिशत रोगी महाराष्ट्र में हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 11.30 फीसदी, कर्नाटक में 11.25, उत्तर प्रदेश में 6.98 और तमिलनाडु में 5.83 प्रतिशत रोगी हैं. देश में कोविड-19 के जितने रोगी हैं, उनमें से 62 प्रतिशत मरीज इन पांचों राज्यों में हैं.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'रोगियों के लगातार ठीक होने के चलते भारत में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है. बीते 24 घंटे में 69,564 लोगों को छुट्टी दी गई है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 से उबरने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है.'

यह भी पढ़ें: Coronavirus से ठीक होने वालों के प्रतिशत में इजाफा, मृत्यु दर भी लगातार हो रही कम

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 11,915 लोग ठीक हुए. इसके अलावा कर्नाटक में 9,575 और महाराष्ट्र में 7,826, तमिलनाडु में 5,820 और उत्तर प्रदेश में 4,779 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'देश में बीते 24 घंटे में जितने लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, उनमें से 57 फीसदी लोग इन पांच राज्यों से हैं.' मंत्रालय ने कहा कि तेजी से जांच, संक्रमितों का जल्द से जल्द पता लगाने और समय पर इलाज की रणनीति काफी कारगर साबित हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 42,04,613 हो गई है. मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के चलते के बीते 1,016 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 71,642 हो गई है.

Video: कई राज्यों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से उछाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus, Coronavirus Updates, Covid-19 Recoveries In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com