कपूरथला के गुरुद्वारे में फायरिंग
नई दिल्ली:
पंजाब के कपूरथला में एक गुरुद्वारे में निहंग सिख द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह झड़प गुरुद्वारे पर अपना अधिकार जताने को लेकर शुरू हुई थी.
पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. साथ ही इस हमले में कितने लोग शामिल हैं इसकी जांच भी कर रही है.
बता दें कि वर्ष 2020 में इस तरह निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया था. जिस समय यह घटना हुई थी उस दौरान पुलिस अधिकारी कोविड की वजह से इलाके में लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Firing At Kapurthala, Gurdwara In Punjab's Kapurthala