विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

हैदराबाद : अपने भारत दौरे के दूसरे दिन 'इवांका ट्रंप' ने देखा गोलकोंडा किला

एचआईसीसी वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) का आयोजन स्थल है. इवांका जीईएस में भाग लेने आईं हुईं हैं.

हैदराबाद : अपने भारत दौरे के दूसरे दिन 'इवांका ट्रंप' ने देखा गोलकोंडा किला
(फाइल फोटो)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं इवांका .
  • इवांका जीईएस में भाग लेने आईं हुईं हैं.
  • इस बीच किला पर्यटकों के लिए बंद था.
हैदराबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप ने बुधवार को ऐतिहासिक गोलकोंडा किले का दीदार किया. अपने दौरे के दूसरे दिन इवांका ने हैदराबाद इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर (एचआईसीसी) से 15 किमी दूर स्थित किले का दौरा किया. एचआईसीसी वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) का आयोजन स्थल है. इवांका जीईएस में भाग लेने आईं हुईं हैं. शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह के सत्र में भाग लेने के बाद इवांका ट्राईडेंट होटल लौट गईं. वह इसी होटल में ठहरी हुई हैं. बाद में इवांका किले के लिए रवाना हुईं.

यह कुतुब शाही राज्य का 1518 से 1687 तक राजधानी रहा था. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों व स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. किला पर्यटकों के लिए बंद था और पुलिस ने आसपास के इलाकों में यातायात को सीमित किया था.

यह भी पढ़ें : इवांका ट्रंप की मेजबानी की दौड़ में तेलंगाना ने आंध्र को कैसे पछाड़ा, जानिए क्या है कारण ?

तेलंगाना सरकार जीईएस अतिथियों के लिए गोलकोंडा किले में बुधवार को एक रात्रिभोज की मेजबानी कर रही है. हालांकि, इवांका रात्रिभोज में भाग नहीं लेंगी, क्योंकि उन्हें बुधवार शाम को रवाना होना है.

Video : पीएम मोदी के न्यौते पर भारत पहुंची इवांका ट्रंप​

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इवांका की पहले चारमीनार जाने की योजना थी लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे छोड़ दिया गया. इवांका ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ताज फलकनुमा में रात्रिभोज में भाग लिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ivanka Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com