देश में जारी लॉकडाउन के बीच कई मुद्दों पर राज्यों की सरकारों के बीच भी टकराव की नौबत देखने को मिल रही है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को हरियाणा के उन लोगों के लिए रहने की व्यवस्था करनी चाहिए जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काम कर रहे हैं और हर दिन आवाजाही करते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे लोग "कोरोना-वाहक बन गए हैं," . हरियाणा सरकार के मंत्री ने साथ ही कहा "पहले भी तबलीगी जमात के कई सदस्य दिल्ली से आए और उनमें से 120 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हरियाणा ने उनका इलाज करवाया. अब, दिल्ली में काम करने वाले लेकिन हरियाणा में रहने वाले बहुत से लोग पास का उपयोग कर रहे हैं. वे कोरोना-वाहक बन गए हैं.
अनिल विज ने कहा कि "सोनीपत में, लगभग नौ रोगी पाए गए हैं जो दिल्ली से संक्रमित हुए हैं. पानीपत में, एक पुलिस अधिकारी संक्रमित हो गए. दिल्ली पुलिस के साथ काम करने वाले एक सिपाही की बहन उससे संक्रमित हो गई ... फिर पूरे परिवार ने COVID -19 का शिकार हो गया". विज ने कहा कि हमलोग समालखा पुलिस स्टेशन में क्वारेंटाइन की शुरुआत कर रहे हैं. इसलिए, मैं दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में काम करने वालों के लिए आवास की व्यवस्था करने की अपील करता हूं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर फैला रहा है. देश में Covid-19 से मरने वालों का आंकड़ा 872 पर पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस से अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 27,892 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 6,185 मरीज ठीक को चुके हैं. 24 घन्टे में 381 लोग ठीक हुए हैं. मरीजों की ठीक होने की दर 22.17 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा.
(इनपुट्स ANI से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं