Gujarat Local Body Election Voting Live Updates: गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान डाले जा रहे हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. वहीं वोटों की गिनती यानी रिजल्ट 28 अप्रैल को आएंगे. इस चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोट डाला. इसके अलावा एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी समेत कई विधायकों ने भी अपने मत का प्रयोग किया.
गुजरात स्थानीय चुनाव की अपडेट के लिए एनडीटीवी के साथ बने रहिए...
जामनगर में AAP उम्मीदवार का निधन
जामनगर में राजनीतिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 3 के उम्मीदवार, 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह जाडेजा का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है.
जानकारी के अनुसार, कल उन्होंने अस्पताल में उपचार लिया था. आज फिर सीने में दर्द होने के बाद उनका निधन हो गया. इस घटना से स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है.
TMC सांसद युसुफ पठान ने वडोदरा में गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया.
TMC सांसद युसुफ पठान ने कहा, "मतदान सबका अधिकार है, और इसका उपयोग समझदारी से किया जाना चाहिए. विकास के लिए वोट दिया गया है. गुजरात में हुए विकास कार्यों से लोग अवगत हैं. गुजरात ने हमेशा विकास को चुना है. कई शिकायतें आती हैं कि ये समस्या पिछले पांच वर्षों में उत्पन्न हुई है, लेकिन जनता सब कुछ ध्यान में रखती है. गुजरात के सचेत नागरिक हमेशा विकास के लिए मतदान करते हैं."
#WATCH | वडोदरा: TMC सांसद युसुफ पठान ने कहा, "मतदान सबका अधिकार है, और इसका उपयोग समझदारी से किया जाना चाहिए। विकास के लिए वोट दिया गया है। गुजरात में हुए विकास कार्यों से लोग अवगत हैं। गुजरात ने हमेशा विकास को चुना है। कई शिकायतें आती हैं कि ये समस्या पिछले पांच वर्षों में… https://t.co/CWAZyNOu19 pic.twitter.com/ApdGRlN8Qy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
गुजरात के मंत्री संजय सिंह महिदा ने नाडियाड में गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया.
#WATCH | नाडियाड, गुजरात: गुजरात के मंत्री संजयसिंह महिदा ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/nsDNRXsLOr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
अदाणी एयरपोर्ट के डायरेक्टर जीत अदाणी ने पत्नी के साथ गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में किया मतदान

गुजरात आम सभा चुनाव, दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
जिला पंचायत - 56.22 प्रतिशत
तालुका पंचायत - 56.71 प्रतिशत
नगर निगम - 50.21 प्रतिशत
अहमदाबाद निगम - 38.16 प्रतिशत
Gujarat Local Body Election Voting Live: वोट डालने के बाद चाय की चुस्की लेते सीएम भूपेंद्र पटेल

Gujarat Local Body Election Voting Live: सीएम भूपेंद्र पटेल ने वोट डालने के बाद कार्यकर्ताओं संग ली चाय की चुस्की
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज मतदान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया.लोकतंत्र के इस पर्व के बीच मुख्यमंत्री ने बिना किसी प्रोटोकॉल के एक सामान्य नागरिक की तरह कार्यकर्ताओं के साथ सहज संवाद किया. मुख्यमंत्री की सादगी देखकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ.जनता के प्रतिनिधि के रूप में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के इस उत्सव को जीवंत बना दिया.
સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણી અંતર્ગત પરિવારની સાથે શીલજ પ્રાથમિક શાળા ખાતે મતદાન કર્યું.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) April 26, 2026
આપ સૌ પણ મતદાન અવશ્ય કરો તેવો આગ્રહભર્યો અનુરોધ કરું છું. ખાસ કરીને ફર્સ્ટ ટાઈમ વોટર્સ અને યુવા મતદાતાઓ ઉત્સાહપૂર્વક મતદાન કરીને વિકસિત ગુજરાતના નિર્માણ માટે આગળ આવે તેવી લાગણી વ્યક્ત કરું છું.… pic.twitter.com/F8VDEVNfZW
#WATCH | Gujarat local body polls: Union Home Minister Amit Shah, his wife Sonal Shah, his son and ICC Chairman Jay Shah and daughter-in-law Rishita Patel show their inked fingers after voting at a polling booth in Gandhinagar. pic.twitter.com/DNxUvO7ZpI
— ANI (@ANI) April 26, 2026
Gujarat Local Body Election Voting Live: अमित शाह ने भी डाला स्थानीय चुनाव के लिए वोट
#WATCH | Gujarat local body polls: Union Home Minister Amit Shah casts his vote at a polling booth in Gandhinagar. pic.twitter.com/dJgu1RSq3n
— ANI (@ANI) April 26, 2026
Gujarat Local Body Election Voting Live:शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में डाला वोट,पति-पत्नी ने लोगों से की अपील
शादी के बंधन में बंधे कपल ने मेघराज नगर में वोट डाला,इस दौरान पति-पत्नी ने लोगों से अपील भी की है.सबसे पहले वोट डालकर अपनी शादी को साबित किया. मेघराज के पार्थ सुथार और दीया सुथार ने वोट डाला है.
Gujarat civic polls Live: गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने आएगा अडानी परिवार
गुजरात स्थानीय चुनाव में वोट डालने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति अडाणी,बेटे जीत अडाणी और बहू दीवा अडाणी भी वोट डालने आएंगे.
Gujarat civic polls Live: एक नया इतिहास लिखने के लिए हम तैयार... वोट डालने के बाद बोले हर्ष सांघवी
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा,"आज मैंने,मेरे परिवार ने,शहर के लोगों ने राज्य के लोगों ने मतदान किया है. प्रधानमंत्री मोदी की विकास की राजनीति और विकास यात्रा को और मजबूत बनाने के लिए गुजरात के लोग आगे आए हैं. गुजरात के सभी नागरिक साथ मिलकर एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं. आज मैंने भी विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया है. मेरे शहर और राज्य के लोग भी उत्साह पूर्वक मतदान कर रहे हैं. भाजपा और गुजरात के नागरिक सब मिलकर टीम गुजरात के तौर पर काम कर रहे हैं."
Gujarat Local Body Election Voting Live: 10 बजे तक कहां कितना मतदान?
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,सुबह 9:45 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-
➔नगर निगम: 5.55%
➔नगरपालिका: 7.92%
➔तालुका पंचायत: 7.58%
➔जिला पंचायत: 6.25%
Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान केंद्र में था अंधेरा,राज्यपाल मंगूभाई ने अधिकारियों को टोका
मतदान केंद्र में अंधेरा होने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पोलिंग स्टाफ को टोकते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए उन्होंने तुरंत प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था करने के लिए कहा.
Gujarat Local Body Election Voting Live: मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वार्ड नंबर 13 के उम्मीदवारों के लिए कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया. मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी नर्मदाबेन पटेल ने कॉन्वेंट हाईस्कूल के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 13 पर मतदान किया है. रोचक बात यह रही कि वो मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंच गए थे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मतदान केंद्र में बैठे रहे.लोकतंत्र के इस पर्व में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सबसे पहले मतदान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया.