विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी विवाद; पिता ने 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या की, खुद के गले में भी मारी ब्लेड

Greater Noida Property Dispute Murder Case: ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता ने 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश रची. पढ़िए पूरी खबर.

ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी विवाद; पिता ने 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या की, खुद के गले में भी मारी ब्लेड
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने बेटे की हत्या की

Greater Noida Father Murders Son Over Property Dispute: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक पिता ने पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद में अपने ही 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या कर दी और वारदात के बाद रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश रच डाली. 7 मई को लापता हुए मासूम का शव बाद में गांव के तालाब से बरामद हुआ. पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पिता की कहानी पर शक गहराने लगा. CCTV फुटेज, बच्चों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों ने इस खौफनाक सच्चाई से पर्दा उठा दिया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया.

7 मई को लापता हुआ था 13 वर्षीय सुधांशु

यह मामला थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव की 6 प्रतिशत कॉलोनी से जुड़ा है. यहां रहने वाले प्रदीप उर्फ पप्पी का 13 साल का इकलौता बेटा सुधांशु 8वीं कक्षा का छात्र था. 7 मई को प्रदीप अपने बेटे को कार में बैठाकर घर से बाहर गया था. कुछ समय बाद वह अकेला वापस लौटा.

परिवार को गुमराह करता रहा आरोपी पिता

परिवार ने जब सुधांशु के बारे में पूछा तो प्रदीप ने दावा किया कि वह उसे किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ आया है. रात तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने दोबारा सवाल किए. इस दौरान आरोपी पिता अलग-अलग कहानियां सुनाता रहा, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई.

चाचा ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

संदेह गहराने पर प्रदीप के भाई ने अपने भतीजे की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घर व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.

CCTV फुटेज में खुला बड़ा राज

CCTV फुटेज में सुधांशु आखिरी बार अपने पिता के साथ जाता दिखाई दिया, लेकिन उसके वापस लौटने का कोई दृश्य सामने नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने प्रदीप से सख्ती से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा.

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम

कभी प्रदीप ने कहा कि उसने बेटे को दोस्त के घर छोड़ा, तो कभी रिश्तेदार के यहां. बाद में उसने दावा किया कि वह गुलिस्तानपुर गांव में एक परिचित के पास है, लेकिन जांच में यह बात भी झूठी साबित हुई. बच्चों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों से पुलिस का शक और मजबूत हो गया.

तालाब से मिला मासूम का शव

जांच आगे बढ़ी तो सिरसा गांव के एक तालाब से सुधांशु का शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि की. खुलासा हुआ कि प्रदीप ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने के इरादे से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

पकड़े जाने के डर से आत्महत्या का प्रयास

पुलिस गिरफ्त में आने के डर से आरोपी पिता ने खुदकुशी की कोशिश भी की. उसने ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया, जिसका वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने बना लिया. हालांकि समय रहते उसे काबू में कर लिया गया.

आरोपी हिरासत में, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा. यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक मिसाल बन गई है.

यह भी पढ़ें : भोपाल में 75 वर्षीय वकील ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, नातिन संग खेलने आयी बच्ची को बनाया हवस का शिकार

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 5 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों को, निहारिका बारीक गृह सचिव, 42 IAS का तबादला

यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसा: बीमा में भी गड़बड़ी उजागर, परिजनों के मुआवजे पर संशय; विपक्ष ने उठाई जांच की मांग

यह भी पढ़ें : वेस्ट टू बेस्ट माॅडल : बस्तर के जंगल से निकली कैफीन फ्री हर्बल कॉफी, युवा उद्यमी विशाल हालदार का अनोखा नवाचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida News, Property Dispute, Father Kills Son, Crime News, Child Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com