विज्ञापन

भोपाल में 75 वर्षीय वकील ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, नातिन संग खेलने आयी बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी 75 वर्षीय एडवोकेट ने दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पढ़िए पूरी खबर.

भोपाल में 75 वर्षीय वकील ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, नातिन संग खेलने आयी बच्ची को बनाया हवस का शिकार
भोपाल में शर्मनाक वारदात: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

Bhopal Minor Rape Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोप 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता के पिता एक डिफेंस ऑफिसर हैं. मासूम बच्ची आरोपी की नातिन के साथ खेलने उसके घर गई थी, जहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में पॉक्सो और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

खेलने के बहाने घर ले गया आरोपी

हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के अनुसार, घटना 3 मई की है. आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और उसकी नातिन के साथ पीड़ित बच्ची का रोजाना खेलना होता था. घटना वाले दिन भी बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी उसे बहाने से एक कमरे में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत की.

मासूम ने मां को बताया दर्द

घटना के बाद बच्ची घर लौटी. रात में उसने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की. जब मां ने देखा तो वहां खरोंच के निशान थे. बच्ची की तकलीफ देखकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया.

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल रेप केस

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल रेप केस

डॉक्टर ने जताई अनहोनी की आशंका

डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका जताई. इसके बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बच्ची और परिजनों से पूछताछ की.

“नाना ने गंदी हरकत की”

पुलिस पूछताछ के दौरान मासूम बच्ची ने साफ‑साफ बताया कि पास में रहने वाले “नाना” ने उसके साथ गंदी हरकत की है. इस बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में केस दर्ज किया.

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी एडवोकेट को गिरफ्तार किया. शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की बात स्वीकार कर ली. आरोपी को उसी शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पीड़ित बच्ची व उसके परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर समाज में मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हर घंटे रेप; राज्य से 1.5 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, MLA रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें : कैलाश विजयवर्गीय पर बंगाल में दर्ज केस वापस होंगे; सांसद शंकर लालवानी का दावा, कांग्रेस की ECI से ये है मांग

यह भी पढ़ें : 7 मई को मुंबई-आगरा हाईवे जाम; MP में कांग्रेस की नई सियासी रणनीति, किसानों के दम पर सरकार को घेरने की तैयारी

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, 12 मई को होगी अगली सुनवाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com